सैमसंग गैलेक्सी जे8 कीमत में हुई 4,000 रुपए की कटौती, जानें डिटेल

Join Us icon

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने अपने गैलेक्सी जे8 स्मार्टफोन की कीमत में 1000 रुपये की कटौती की है। 91मोबाइल्स को रिटेलर सोर्स द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक 1,000 के प्राइस कट के बाद यह स्मार्टफोन 14,990 में मिल रहा है। याद दिला दें कि कंपनी ने गैलेक्सी जे8 को 18,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। लेकिन, लॉन्च के कुछ समय बाद इस स्मार्टफोन की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती की गई थी। अब 1,000 रुपये की कटौती की बाद गैलेक्सी जे8 को 14,990 रुपए में बेचा जा रहा है। स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर वेरिएंट्स में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

सैमसंग गैलेक्सी जे8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन पॉलीकार्बोनेट यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है जो इ नफिनिटी डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन में 6-इंच की एचडी+ सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो आधारित है तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से गैलेक्सी जे8 में 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज के टक्कर में वीवो ला रहा है ट्रिपल कैमरे वाले वीवो वाई5 और वाई3 मॉडल

samsung-galaxy-j8

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात की जाए तो फोन बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 16-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन के दोनों ही पैनल फ्लैश लाईट से लैस है। दोनों कैमरे एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है। इसे भी पढ़ें: सैमसंग बना रही है बड़ी डिसप्ले और पावरफुल प्रोसेसर वाला गैलेक्सी टैब ए3 एक्सएल, जल्द होगा लॉन्च

बता दें कि सैमसंग ने पिछले महीने ही भारत में अपना प्रोडक्ट पॉर्टफोलियो बढ़ाते हुए गैलेक्सी टैब एक्टिव2 लॉन्च किया था। यह टैबलेट डिवाईस न सिर्फ दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है बल्कि कंपनी ने इसे मिलिट्री ग्रेड अल्टा-ड्यूरेबलिटी से बेहद मजबूत भी बनाया है। सैमसंग गैलेक्सी टैब एक्टिव2 को देश में 50,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो आने वाले दिनों में देश में सेल के लिए उपलब्ध होगा। गैलेक्सी टैब एक्टिव2 की जहां भारत में अभी सेल भी शुरू नहीं हुई है वहीं सैमसंग का एक और टैबलेट इंटरनेट पर लीक हो गया है। सैमसंग के इस टैबलेट का नाम गैलेक्सी टैब ए3 एक्सएल बताया गया है जो आने वाले दिनों में टेक मंच पर दस्तक दे सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी टैब ए3 एक्सएल को अगल अलग जगह देखा गया है। यह टैबलेट एक ओर जहां ब्लूटूट एसआईजी वेबसाइट पर सर्टिफाइड हो चुका है वहीं चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी गैलेक्सी टैब ए3 एक्सएल को सिंगल कोर और मल्टी कोर स्कोर के साथ लिस्ट किया गया है। वहीं अब ताजा जानकारी के मुताबिक गैलेक्सी टैब ए3 एक्सएल को अमेरिकी वेबसाइट फेडरल कम्यूनिकेशन्स कमीशन पर भी लिस्ट कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here