
Samsung ने कुछ दिनों पहले ही भारतीय बाजार में अपना लो बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy M01 लॉन्च किया था जो सिर्फ 8,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन के बाजार में आने के कुछ ही दिनों बाद खबर आने लगी थी कि सैमसंग इस सीरीज़ में एक और नया मोबाइल Samsung Galaxy M01s भी लॉन्च करेगी। गैलेक्सी एम01एस की स्पेसिफिकेशन्स अभी लीक्स में सामने आ रही है कि सैमसंग को लेकर एक और नई जानकारी सामने आई है कि कंपनी इस सीरीज़ में एक और तीसरा फोन Samsung Galaxy M01 Core नाम के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
Samsung Galaxy M01 Core की खबर सैममोबाईल ने अपनी रिपोर्ट में दी है। वेबसाइट ने बताया है कि सैमसंग का एक नया फोन वाई-फाई सर्टिफिकेशन्स साइट वाई-फाई अलायंस पर लिस्ट हुआ है जिसका मॉडल नंबर SM-M013F/DS है। यह लिस्टिंग कल यानि 25 जून की ही बताई गई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फोन सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज़ में लॉन्च होगा जिसे मार्केट में Galaxy M01 Core नाम के साथ लॉन्च किया गया है।
वाई-फाई अलायंस पर कथित सैमसंग गैलेक्सी एम01 कोर की अधिक स्पेसिफिकेशन्स तो सामने नहीं आई है लेकिन यहां इतना जरूर बता दिया गया है कि यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं साथ ही फोन में 2.4गीगाहर्ट्ज़ और 5गीगाहर्ट्ज़ फ्रिक्वेंसी बैंड वाला वाई-फाई सपोर्ट दिया जाएगा। गौरतलब है कि यह पहली बार है जब Samsung Galaxy M01 Core का नाम सामने आया है। ऐसे में इस फोन से जुड़ी अन्य डिटेल्स का अभी इंतजार किया जा रहा है।
Samsung Galaxy M01s
सैमसंग गैलेक्सी एम01एस की बात करें तो यह फोन भारतीय सर्टिफिकेशन्स साइट BIS पर लिस्ट हो चुका है। कहा जा रहा है कि इस फोन की कीमत 9,000 रुपये के करीब होगी। सैममोबाइल ने ही रिपोर्ट में बताया है कि गैलेक्सी एम01एस लो एंड डिवाईस होगा और इसे 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ बाजार में उतारा जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार Galaxy M01s में 4,000एमएएच से बड़ी बैटरी दी जाएगी और फोन को क्वॉलकॉम के ही चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह फोन ब्लू कलर और ग्रे कलर में लॉन्च किया जाएगा।
Samsung Galaxy M01
सैमसंग गैलेक्सी एम01 की बात करें तो इस फोन में 1560 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7 इंच की एचडी+ इनफिनिटी-वी डिसप्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 10 ओएस आधारित वनयूआई के साथ 1.95गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर और क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर रन करता है। इंडिया में यह फोन 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ उपलब्ध है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Samsung Galaxy M01 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी एम01 में 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।



















