Samsung Galaxy M01s और Galaxy M01 Core हुए और भी सस्ते, ​अब सिर्फ 4999 रुपये से होगी सेल

Join Us icon

Samsung का यह साल इंडियन मार्केट के बेहद शानदार रहा है। इस कोरियन कंपनी ने हर बजट में शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस मोबाइल फोन भारतीय बाजार में उतारे हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। जुलाई महीने में सैमसंग ने दो लो बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy M01s और Samsung Galaxy M01 Core इंडिया में लॉन्च किए थे जिन्हें अब कंपनी की ओर से और भी सस्ता कर दिया गया है। सैमसंग के इन स्मार्टफोन की ब्रिकी अब सिर्फ 4,999 रुपये से शुरू हो रही है।

सैमसंग ने ‘गैलेक्सी एम’ सीरीज़ के इन दोनों स्मार्टफोंस की कीमत में 500 रुपये की कटौती की है। Samsung Galaxy M01s को 9,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था जो अब 8,499 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं दूसरी ओर Samsung Galaxy M01 Core का 1 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 5,499 रुपये तथा 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 6,499 रुपये में लॉन्च हुआ था लेकिन अब प्राइस कट के बाद इन्हें क्रमश: 4,999 रुपये और 5,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

Samsung Galaxy M01s

सैमसंग गैलेक्सी एम01एस की बात करें तो यह फोन 6.3 इंच की एचडी+ टीएफटी इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो सैमसंग वन यूआई पर काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो पी22 चिपसेट दिया गया है। इंडियन मार्केट में यह फोन 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Samsung Galaxy M01s M01 Core price cut in india specs sale

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy M01s के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। गैलेक्सी एम01एस एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां गैलेक्सी एम01एस में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी एम01एस 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy M01 Core

सैमसंग गैलेक्सी एम01 कोर लो एंड मोबाइल है जो पुराने डिजाईन पर पेश हुआ है। इस फोन को किसी तरह की कोई नॉच नहीं दी गई है बल्कि स्क्रीन के चारों ओर बेजल्स मौजूद है। इस फोन को कंपनी की ओर से 5.3 इंच की एचडी+ टीएफटी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। Samsung Galaxy M01 Core एंडरॉयड गो आधारित स्मार्टफोन है जो वन यूआई के साथ क्वॉड कोर प्रोसेसर तथा मीडियाटेक 6739 चिपसेट पर रन करता है।

Samsung Galaxy M01 Core launched in india price at rs 5499 sale offer specs

Samsung Galaxy M01 Core के बैक पैनल पर फोटोग्राफी के लिए फ्लैश लाईट के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 3,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। सैमसंग गैलेक्सी एम01 कोर को आने वाली 29 जुलाई से Black, Blue और Red कलर वेरिएंट में ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here