लॉन्च से पहले गैलेक्सी एम10 का यूजर मैनुअल हुआ लीक, ऐसा होगा यह फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/12/samsung-galaxy-m10-and-galaxy-m-20.jpg

सैमसंग ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपने अपकमिंग ‘एम’ सीरीज़ के लॉन्च तिथि की घोषण कर दी है। सैमसंग द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार ‘एम’ सीरीज़ के डिवाइस 28 जनवरी को लॉन्च किया जाएंगे। हालांकि कंपनी द्वारा अब तक यह जानकारी नहीं दी गई कि कितने मॉडल आएंगे। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि इस सीरीज़ के अंदर एम10 और एम20 को पेश किया जाएगा। मीडिया इनवाइट के बाद अमेजन इंडिया पर ‘एम’ सीरीज़ को लेकर एक अलग पेज भी बन गया है, जिससे यह बात साफ हो गई है कि स्मार्टफोन्स को कंपनी अमेजन इंडिया पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए पेश करेगी। वहीं, अब यूजर मैन्युअल से गैलेक्सी एम10 की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है।

गैलेक्सी एम10 के यूजर मैनुअल को सबसे पहले स्लैशलीक्स पर स्पॉट किया गया था, जिससे अपकमिंग स्मार्टफोन की जानकारी सामने आई है। स्क्रीनशॉट में सामने आई काफी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में 91मोबाइल्स आपको बता चुका है, लेकिन फिर भी कुछ जानकारी जिसके बारे में हम बात करेंगे।

सबसे लेटेस्ट एंडरॉयड और सबसे ताकतवर चिपसेट पर लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी एस10 प्लस, ऐसे हुआ खुलासा
बजट सेगमेंट के अंदर पेश किए जाने वाले गैलेक्सी एम10 में डुअल-रियर कैमरा होगा, जिसमें 1/3.06″-टाइप 13-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर f/1.9 लेंस और 1/5″-टाइप 5-मेगापिक्सल डेप्थ-सेनसिंग सेकंडरी सेंसर f/2.2 लेंस होगा। इसके अलावा स्टैंडर्ड एलईडी फ्लैश को रियर बैक पैनल पर दिया जाएगा।

इसके अलावा गैलेक्सी एम20 में वॉटर ड्रॉप-स्टाइल इनफिनिटी-वी नॉच 19:9 एलसीडी पैनल के साथ आएगी। सैमसंग गैलेक्सी एम10 में 6.2-इंच एचडी+ डिसप्ले (720 x 1,520 पिक्सल), सैमसंग एक्सिनोस 7872 एसओसी के साथ 2जीबी व 3जीबी रैम का ऑप्शन होगा। इसके साथ ही डिवाइस में एंडरॉयड 8.1 ओरियो-बेस्ड सॉफ्टवेयर और 3,400एमएएच की बैटरी होगी। इसके अलाव डिवाइस का साइज 7.7एमएम थिक और वजन 160 ग्राम होगा। इसके अलावा हम उम्मीद कर रहे हैं कि इस डिवाइस को 2जीबी रैम व 16जीबी इंटरनल स्टोरेज और 3जीबी रैम व 32जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।

8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता सैमसंग गैलेक्सी ए90

अब तक हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसरा सैमसंग द्वारा शुरुआत में सिर्फ दो मॉडल गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 को पेश किया जाएगा। बाद में कंपनी इस सीरीज में दूसरे फोन भी लॉन्च कर सकती है जैसे गैलेक्सी एम30 और गैलेक्सी एम40 आदि। अब 91मोबाइल्स इन फोंस को लेकर अब तक कई खुलासे कर चुका है। हाल ही में हमने ही गैलेक्सी एम20 की लाइव इमेज जारी की थी। 

हमें ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें