3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज के साथ डुअल कैमरे वाला Samsung Galaxy M10s गूगल वेबसाइट पर लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च

Join Us icon

Samsung Galaxy M सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन Galaxy M10s को लेकर कल ही एक लीक सामने आया था जिसमें फोन मैन्युअल को शेयर किया गया था। इस मैन्युअल में फोन के फ्रंट और बैक पैनल की स्कैच ईमेज़ को दिखाया गया था जिससे Samsung Galaxy M10s की लुक और डिजाईन की जानकारी मिली थी। इस स्मार्टफोन को अभी तक कई सर्टिफिकेशन्स साईट्स पर देखा जा चुका है वहीं अब Galaxy M10s गूगल एंटरप्राईज़ वेबसाइट पर भी स्पेसिफिकेशन्स से साथ लिस्ट हो गया है।

यह होगी स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy M10s को गूगल एंटरप्राईज़ पर इस नाम के साथ लिस्ट किया गया है। यह फोन की फोटो तो यूज़ नहीं की गई है लेकिन इसकी कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी इस वेबसाइट पर मिली है। लिस्टिंग के अनुसार Samsung Galaxy M10s को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा। वेबसाइट पर फोन को 3जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है तथा Galaxy M10s में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात कही गई है।

Samsung Galaxy M10s Android Enterprise listing 3gb ram 32gb storage

बहरहाल यह कहना भी गलत नहीं होगा Samsung Galaxy M10s एक से ज्यादा रैम व स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है। इसी तरह गूगल एंटरप्राईज़ पर Galaxy M10s में 6.4-इंच की डिसप्ले दिए जाने की बात कही गई है। यहां हालांकि डिसप्ले रेज्ल्यूशन और आस्पेक्ट रेशियो की जानकारी नहीं मिल पाई है। इसके साथ ही Samsung Galaxy M10s को इस वेबसाइट पर फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस बताया गया है। यह भी पढ़ें : Motorola One Macro की रियल ईमेज लीक, टेक बाजार में जल्द हो सकता है लॉन्च

लगे हाथ आपको बता दें कि Samsung Galaxy M10s को हाल ही में गीकबेंच पर भी लिस्ट किया गया था। इस लिस्टिंग में फोन को इनफिनिटी डिसप्ले पर लॉन्च किए जाने की बात कही गई थी। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए Galaxy M10s में सैमसंग एक्सनॉस 7885 चिपसेट और पावर बैकअप के लिए 3,400एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात गीकबेंच पर सामने आई थी। वहीं मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है कि Galaxy M10s एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करेगा।

लुक व डिजाईन

Galaxy M10s की फोन मैन्युअल लीक होने के इसके फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स की लुक और डिजाईन का पता चल गया है। सबसे पहले फोन के फ्रंट पैनल की बात करें तो Galaxy M10s को इनफिनिटी-वी डिसप्ले पर बना दिखाया गया है। फोन की डिसप्ले जहां नैरो बेजल वाली है वहीं नीचे की थोड़ा चिन पार्ट दिया गया है। फ्रंट पैनल पर नॉच में जहां सेल्फी कैमरा फिट है वहीं इसके ठीक उपर स्पीकर मौजूद है।

Samsung Galaxy M10s Android Enterprise listing 3gb ram 32gb storage

इस मैन्युअल के लीक होने से यह भी पुष्टि हो गई है कि Galaxy M10s को सैमसंग द्वारा डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जाएगा। फोन का कैमरा सेटअप बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर दिखाया गया है जिसमें दो सेंसर मौजूद है। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाइट दी गई है। Samsung Galaxy M10s के बैक पैनल पर बीच में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : क्वॉड रियर कैमरे और 5000एमएएच बैटरी के साथ सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट हुआ Oppo A9s

Samsung Galaxy M10s की मैन्युअल से पता चला है कि सैमसंग इस फोन को 3.5एमएम हैडफोन जैक से लैस रखेगी जो नीचले पैनल पर मौजूद रहेगा। इसी तरह Galaxy M10s में यूएसबी टाईप सी पोर्ट भी दिया जाएगा। फोन के दाएं पैनल पर जहां वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर सिम स्लॉट दिया गया है। लगे हाथ आपको बता दें कि आने वाली 18 सितंबर को Samsung इंडिया में Galaxy M30s स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, ऐसे में उम्मीद है कि Galaxy M10s से भी जल्द ही पर्दा उठ जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here