6000एमएएच बैटरी वाले Samsung Galaxy M30s में होगा 24-एमपी सेल्फी और 48-एमपी ट्रिपल रियर कैमरा, 18 सितंबर को होगा इंडिया में लॉन्च

Join Us icon

Samsung घोषणा कर चुकी है कि कंपनी इंडिया में अपनी गैलेक्सी एम सीरीज़ को बढ़ाने वाली है और आने वाली 18 सितंबर को इस सीरीज़ का नया फोन Galaxy M30s भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। Samsung Galaxy M30s को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर लिस्ट भी कर दिया गया है जिससे यह साफ हो गया है कि गैलेक्सी एम सीरीज़ के अन्य स्मार्टफोंस की ही तरह Galaxy M30s भी अमेज़न पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च से पहले ही Samsung Galaxy M30s की कई स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुकी है। वहीं अब इस फोन की कैमरा डिटेल्स का भी खुलासा हो गया है।

कैमरा डिटेल

Samsung Galaxy M30s ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इंडियन टिप्स्टर ने इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक करते हुए दावा किया है Galaxy M30s के बैक पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमारी सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी और एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का ​तीसरा सेंसर सपोर्ट करेगा। वहीं सेल्फी के​ लिए Galaxy M30s में 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात कही गई है।

Samsung Galaxy M30s will support 24mp selfie 48mp triple rear camera 6000mah battery india

6,000एमएएच बैटरी

Samsung कंपनी Galaxy M30s स्मार्टफोन के साथ #GoMonster हैशटैग का यूज़ कर रही है। यह टैग फोन की बैटरी को दर्शाता है जो कि गैलेक्सी एम30एस की सबसे बड़ी यूएसपी है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 6,000एमएएच की दमदार बैटरी देखने को मिलेगी जो 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। फोन में यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया जाएगा जो बैटरी को तेजी से चार्ज करने में मदद करेगा। गौरतलब है कि यह पहला सैमसंग एंडरॉयड स्मार्टफोन होगा जो इतनी पावर की बैटरी सपोर्ट करेगा।

स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy M30s की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार यह फोन वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। इस फोन में 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले को मिल सकती है। बताया जा रहा है कि सैमसंग इस फोन को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश करेगी जिसके साथ प्रोसेसिंग के लिए Galaxy M30s में कंपनी का ही एक्सनॉस 9610 चिपसेट दिया जाएगा।

Samsung Galaxy M30s will support 24mp selfie 48mp triple rear camera 6000mah battery india

इंडिया में Samsung Galaxy M30s को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक फोन का एक वेरिएंट जहां 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा वहीं दूसरे वेरिएंट में 6जीबी रैम मैमोरी के साथ 128जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जाएगी। Galaxy M30s के बैक पैनल पर सिक्योरिटी के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : अब सस्ते मोबाइल पर भी चलेगा 5G, बदल जाएगी स्मार्टफोंस की दुनिया

91मोबाइल्स को Samsung इंडिया के असीम वारसी ने बताया था कि “दिवाली तक Samsung Galaxy M सीरीज में 3 फोन लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी सबसे पहले Galaxy M30s को पेश करने वाली है। इसके बाद M10s मॉडल आएगा। वहीं आगे चलकर Galaxy M30 का एक नया वेरियंट भी पेश किश जाएगा।” उन्होंने आगे कहा था कि “तीनों फोन तीन प्राइस सेग्मेंट में होंगे। जहां Samsung Galaxy M30s को 15 हजार रुपये से लेकर 20 हजार रुपये के बजट में पेश किया जाएगा। वहीं Galaxy M10s की कीमत 10 हजार रुपये से कम की होगी। जहां तक M30 के नए वेरियंट की बात है तो यह फोन 10 हजार से 15 हजार रुपये के बजट में उपलब्ध होगा।”

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here