Samsung फैन्स के लिए खुशखबरी, ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी बिकेगा Samsung Galaxy M31

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/02/Samsung-Galaxy-M31.jpg

Samsung ने पिछले साल घोषणा की थी कि कंपनी अपने स्मार्टफोंस को अब ऑनलाईन एक्सक्लूसिव नहीं रखेगी और ब्रांड के डिवाईस ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होंगे। यह वायदा सैमसंग ने भारतीय रिटेलर्स की मांग को स्वीकार करते हुए किया था। अभी तक Samsung की ‘गैलेक्सी एम सीरीज़’ ऑनलाईन एक्सक्लूसिव थी जिसे सिर्फ ईकॉमर्स वेबसाइट्स से ही खरीदा जा सकता था। लेकिन अब इस सीरीज़ में लॉन्च होने वाले आगामी स्मार्टफोन आपकी नज़दीकी मोबाइल दुकानों यानि रिटेल स्टोर्स पर भी बिकेंगे। और यह शुरूआत Samsung Galaxy M31 स्मार्टफोन के साथ होगी।

सैमसंग इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए बताया है कि कंपनी का आगामी स्मार्टफोन Samsung Galaxy M31 लॉन्च के बाद सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी बिकेगा। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एम31 स्मार्टफोन 25 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से हालांकि अभी यह साफ नहीं किया गया है कि Samsung Galaxy M31 की ऑनलाईन व ऑफलाईन सेल समान तारीख और समान मूल्य पर होगी या इन दोनों में फर्क देखने को मिलेगा।

Samsung Galaxy M31

सैमसंग गैलेक्सी एम31 की स्पेसिफिकेशन्स प्राइज बाबा द्वारा शेयर की गई है। वेबसाइट के अनुसार Samsung Galaxy M31 इनफिनिटी ‘यू’ डिसप्ले सपोर्ट करेगा तथा इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड स्क्रीन दी जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक गैलेक्सी एम31 को एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया जाएगा तथा फोन में 1.74गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग का ही एक्सनॉस 9611 चिपसेट देखने को मिलेगा। यह भी पढ़ें : Mi 10 को मिला BIS सर्टिफिकेशन, इंडिया में जल्द हो सकता है लॉन्च

Samsung Galaxy M31 को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन इंडियन मार्केट में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। फोन के सबसे बड़े वेरिएंट में 8 जीबी की रैम मैमोरी दी जा सकती है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही फोन के दूसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज तथा तीसरे वेरिएंट में 4 जीबी की रैम मैमोरी देखने को मिल सकती है।

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy M31 में क्वॉड रियर कैमरा देखने को मिलेगा। फोन में एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही रिपोर्ट के अनुसार यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का ही चौथा सेंसर सपोर्ट करेगा। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। यह भी पढ़ें : Realme 6 होगा दुनिया का पहला मीडियाटेक जी90 चिपसेट वाला फोन, सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट

Samsung Galaxy M31 के सिक्योरिटी के लिए जहां रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करेगा। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में यूएसबी टाईपी सी पोर्ट के साथ 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है। माना जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एम31 की शुरूआती कीमत 15,000 के करीब हो सकती है। वहीं फोन की सेल डेट के लिए 25 फरवरी का इंतजार किया जा रहा है।