6 जीबी रैम और एंडरॉयड 10 के साथ सामने आया Samsung Galaxy M31, जल्द होगा लॉन्च

Join Us icon

पिछले हफ्ते ही Samsung से जुड़ी खबर सामने आई थी कि यह कंपनी अपनी ‘गैलेक्सी एम सीरीज़’ के नए डिवाईसेज़ पर काम कर रही है और इन्हें Samsung Galaxy M11 और Galaxy M31 नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस खबर सैममोबाइल के जरिये सामने आई थी। वहीं अब एक हफ्ते बाद Samsung Galaxy M31 की खबर सही साबित होती नज़र आ रही है। सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज़ के इस आगामी स्मार्टफोन को चीनी बेंच​मार्किंग साइट पर लिस्ट किया गया है जिसके बाद यह माना जा स​कता है कि Samsung Galaxy M31 बेहद जल्द टेक मंच पर दस्तक देने वाला है।

Samsung Galaxy M31 को गीकबेंच पर SM-M315F मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह लिस्टिंग 24 दिसंबर की है। गीकबेंच पर हालांकि फोन के नाम का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन मीडिया ​रिपोर्ट्स में यह फोन Galaxy M31 ही माना जा रहा है। गीकबेंच लिस्टिंग की मानें तो Samsung Galaxy M31 एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च होगा। वहीं इस फोन में 1.74गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा।

Samsung Galaxy M31 on geekbench with SM-M315F model number android 10 6gb ram

बेंचमार्किंग साइट पर Samsung Galaxy M31 को 6 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है वहीं गीकबेंच के अनुसार प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में सैमसंग का ही एक्सनॉस 9611 चिपसेट देखने को मिलेगा। स्कोरिंग की बात करें तो गीकबेंच लि​स्टिंग में इस फोन को सिंगल कोर में 348 स्कोर प्राप्त हुआ है तथा मल्टी कोर में 1214 स्कोर मिला है। गौरतलब है कि Samsung ने अभी Galaxy M31 को लेकर कोई घोषणा नहीं की है लेकिन उम्मीद है कि साल 2020 के शुरूआती महीनों में ही यह डिवाईस बाजार में दस्तक दे देगा। यह भी पढ़ें : सिर्फ 8990 रुपये में लॉन्च हुआ 5000एमएएच बैटरी और 3 जीबी रैम वाला Vivo Y11

इसके अलावा रिपोर्ट सामने आ चुकी है कि Samsung अपने Galaxy M20 और Galaxy M40 के अपग्रेड वर्जन Galaxy M21 और Galaxy M41 स्मार्टफोन को भी लॉन्च करने की तैयारी में है। इसमें से गैलेक्सी एम21 में एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए और फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। वहीं, इसमें 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा और इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा।

Samsung Galaxy M30s

सीरीज़ के मौजूदा फोन गैलेक्सी एम30एस की बात करें तो यह इंडियन मार्केट में दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी मैमोरी वेरिएंट को जहां 13,999 रुपये में लॉन्च किया गया था वहीं Galaxy M30s का 6 जीबी रैम + 128 जीबी मैमोरी वेरिएंट 16,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें फोन 6.4-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है

Samsung Galaxy M31 on geekbench with SM-M315F model number android 10 6gb ram

Samsung Galaxy M30s एंडरॉयड 9 पाई के साथ एक्सनॉस 9611 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर 48-मेगापिक्सल का प्राइमारी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 8-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए Galaxy M30s में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 6,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है जो 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here