Samsung Galaxy M34 5G हुआ भारत में लॉन्च, इसमें है 16GB तक रैम, 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/07/Samsung-Galaxy-M34-5G-india-launched-price-specifications.jpg
Highlights

सैमसंग ने भारत में नया एम सीरीज स्मार्टफोन Samsung Galaxy M34 5G लॉन्च कर दिया है। यह एक बजट रेंज वाला 5G बनकर यूजर्स को काफी पसंद आ सकता है। इसमें 6000mAh बैटरी, रैम प्लस फीचर के साथ 16GB तक रैम का पावर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जैसी कई खूबियां मौजूद हैं। आइए, इस नए 5G मोबाइल की कीमत और स्पेसिफिकेशंस को विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy M34 5G की कीमत

सैमसंग ने अपने नए 5G डिवाइस को दो स्टोरेज ऑप्शन में बाजार में उतारा है जिसमें 8GB रैम +128GB स्टोरेज और 6GB रैम+ 128GB स्टोरेज मॉडल की पेशकश की गई है। फोन की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। कलर ऑप्शन की बात करें तो डिवाइस मिडनाइट ब्लू, प्रिज्म सिल्वर और वॉटरफॉल ब्लू जैसे तीन कलर ऑप्शन में पेश हुआ है। स्मार्टफोन की सेल ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेज़न पर जल्द ही शुरू होगी। वहीं, अगर आप इस फोन को बुक करना चाहते हैं तो प्रीऑर्डर आज से शुरू हो गया है।

Samsung Galaxy M34 5G स्पेसिफिकेशंस