
Samsung ने भारत में अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy A36 5G और Galaxy A56 5G की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी की है। दोनों फोन पिछले साल लॉन्च किए गए थे और अब इनकी कीमतें 2,000 से 3,000 रुपये तक फिर बढ़ाई गई हैं। नए दामों के बाद Galaxy A36 5G की शुरुआती कीमत 36,999 रुपये और Galaxy A56 5G की शुरुआती कीमत 44,999 रुपये हो गई है। आइए, आगे दोनों के सभी मॉडल्स का नया प्राइस जानते हैं।
Samsung Galaxy A36 5G की नई कीमत
ब्रांड की साइट और हमे मिली जानकारी के अनुसार Samsung Galaxy A36 5G के 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत 36,999 रुपये हो गई है। पहले यह मॉडल 33,999 रुपये में उपलब्ध था। यानी इसकी कीमत में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 8GB + 256GB मॉडल 40,999 रुपये और 12GB + 256GB वैरियंट 46,499 रुपये में उपलब्ध है।
Samsung Galaxy A56 5G की नई कीमत
Samsung Galaxy A56 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 44,999 रुपये है। पहले यह 42,999 रुपये में बिक रहा था। यानी बेस मॉडल 2,000 रुपये महंगा हुआ है। इसके 8GB + 256GB मॉडल की नई कीमत 48,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 54,499 रुपये की गई है।
Samsung Galaxy A36 5G के स्पेसिफिकेशंस
Samsung Galaxy A36 5G में 6.7 इंच का FHD+ sAMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मौजूद है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung Galaxy A36 5G फोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,000mAh बैटरी मिलती है। जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Samsung Galaxy A56 5G के स्पेसिफिकेशंस
Galaxy A56 5G में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Samsung का Exynos 1580 चिपसेट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा है। फोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है। जो 45W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
क्यों बढ़ी Galaxy A36 और A56 की कीमत?
Samsung ने कीमत बढ़ाने की कोई वजह आधिकारिक तौर पर नहीं बताई है। हालांकि, 2026 में स्मार्टफोन बाजार में मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की कीमत लगातार बढ़ी हैं जिसके चलते कई स्मार्टफोन की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। इसलिए उम्मीद है Galaxy A36 और A56 की कीमत भी फिर से बढ़ाई गई है।
क्या अभी लेना चाहिए Galaxy A36 या A56 ?
अगर आप इनमें से कोई फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो फेस्टिव सेल और बैंक ऑफर्स का वेट कर सकते हैं। क्योंकि डिस्काउंट के बाद कीमत मौजूदा रेट से कम हो सकती है। वहीं, अगर आपको फोन लेने की जल्दी है तो इस बजट से कम में realme, Lava, Oppo और OnePlus के डिवाइस देख सकते हैं। हम आपको आगे भी कीमत में बदलाव की जानकारी देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।













