11 जून को इंडिया में लॉन्च होगा Samsung Galaxy M40 , शानदार लुक के साथ है दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस

Join Us icon

Samsung फैन्स के लिए यह साल बेहद खास रहा है। कंपनी ने एक ओर जहां अपनी Galaxy A सीरीज़ के बड़ा बदलाव करते हुए शानदार स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं वहीं दूसरी ओर स्मार्टफोन मार्केट में नई शुरूआत करते हुए गैलेक्सी एम सीरीज़ को पेश किया है। इस नई सीरीज़ के साथ ही सैमसंग ने वॉटरड्रॉप नॉच की शुरूआत भी की थी जिसमें अब तक Galaxy M10, Galaxy M20 और Galaxy M30 स्मार्टफोन लॉन्च किए जा चुके हैं। कई दिनों से खबर आ रही है कि इस सीरीज़ में जल्द ही Galaxy M40 स्मार्टफोन भी जोड़ा जाएगा। वहीं अब स्वयं Samsung ने खुलासा कर दिया है कि आने वाली 11 जून को Galaxy M40 इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा।

Samsung India ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर Galaxy M40 का प्रोडक्ट पेज बना दिया है। यह पेज बनाने के साथ ही कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि आने वाली 11 जून को गैलेक्सी एम सीरीज़ का यह नया डिवाईस टेक मंच पर दस्तक दे देगा। 11 जून को शाम 6 बजे सैमसंग Galaxy M40 से पर्दा उठा देगी। फोन के लॉन्च की जानकारी देने के साथ ही प्रोडक्ट पेज के जरिये Samsung ने Galaxy M40 की फोटो के साथ ही इससे जुड़ी कई अहम जानकारी भी साझा कर दी है।

इनफिनिटी ओ डिसप्ले

Galaxy M40 को सैमसंग द्वारा इनफिनिटी ओ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह सैमसंग का पहला मीड रेंज वाला स्मार्टफोन होगा जो इस तरह की डिसप्ले सपोर्ट करेगा। फोन बेजल लेस डिजाईन पर बना होगा जिसके तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस होंगे वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया जाएगा। फोन की डिसप्ले पर ही उपरी बाईं ओर छोटा सा छेद दिया जाएगा और इसी होल में Galaxy M40 का सेल्फी कैमरा फिट होगा।

Samsung Galaxy M40 product page listing on india photo specifications launch date 11 june

ट्रिपल रियर कैमरा

Samsung Galaxy M40 को कंपनी द्वारा ट्रिपल रियर कैमरे से लैस किया गया है। फोन के बैक पैनल पर बाईं ओर तीन कैमरा सेंसर दिए जाएगे जो वर्टिकल शेप में होंगे। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे एलईडी फ्लैश होगी। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में मौजूद कैमरा सेंसर्स की जानकारी अभी सामने नहीं आई है लेकिन कंपनी ने इसे Ultra Sharp ट्रिपल रियर कैमरे का नाम दिया है।

दमदार होगी स्पेसिफिकेशन्स

गौरतलब है कि Galaxy M40 को कुछ समय पहले चीनी बेंच​मार्किंग साइट गीकबेंच पर भी देखा गया था। गीकबेंच पर यह फोन SM-M405F मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आई थी। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Galaxy M40 को कंपनी द्वारा 6जीबी रैम मैमोरी से लैस कर बाजाार में उतारा जा सकता है। वहीं फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं फोन में 6.3-इंच की डिसप्ले दिए जाने की बात भी लीक में सामने आई है।

Samsung Galaxy M40 product page listing on india photo specifications launch date 11 june

Galaxy M40 को गीकबेंच पर एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई से लैस दिखाया गया था जिसमें प्रोसेसिंग के लिए क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 6150 चिपसेट मौजूद था। आपको बता दें कि यह चिपसेट स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट का ही कोडनेम है। वहीं Samsung India ने भी साफ कर दिया है कि Galaxy M40 स्नैपड्रैगन 6 सीरीज़ के चिपसेट पर ही लॉन्च होगा।

लीक के मुताबिक Galaxy M40 को सैमसंग द्वारा बड़ी व पावरफुल बैटरी से लैस किया जा सकता है। इस फोन में 5,000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। कीमत की बात करें तो चर्चा है कि Samsung Galaxy M40 को 25,000 रुपये तक की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here