
Samsung इंडिया में जल्द चीनी स्मार्टफोन कंपनियों को कड़ी चुनौती पेश करते हुए एक नहीं बल्कि दो नए 5G फोन को लाने की तैयारी कर रही है। दरअसल, एक टिप्सटर ने Samsung दो 5G Samsung phones के इंडिया लॉन्च की जानकारी दी है। इन दो फोन के नाम Samsung Galaxy M52 5G और Galaxy F42 5G होंगे जो कि काफी समय से इंटरनेट पर लीक के माध्यम से सामने आ रहे हैं। हाल ही में Galaxy M52 5G की BIS लिस्टिंग देखी गई थी, जिससे अंदाजा हो गया था कि फोन इंडिया में लॉन्च होगा। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में Samsung Galaxy M52 5G और Galaxy F42 5G की कीमत भी सामने आ जाएगी।
Samsung Galaxy M52 5G और Galaxy F42 5G का इंडिया लॉन्च
टिप्सटर Debayan Roy के अनुसार Samsung Galaxy M52 5G इंडिया अगले माह सितंबर में लॉन्च हो सकताहै। इसके अलावा Galaxy F42 5G को लेकर भी जानकारी दी गई है कि कंपनी सितंबर में गैलेक्सी एम52 5जी को पहले लॉन्च करेगी। हालांकि, अभी लॉन्च डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन, अगर फोन सितंबर में लॉन्च होंगे तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी जल्दी ही इन फोन को टीज करना शुरु कर देगी। इसे भी पढ़ें: Samsung ने लॉन्च किया नया और पावरफुल 5G फोन Galaxy A52s, चीनी ब्रांड्स की बढ़ेगी परेशानी
? Exclusive ? – Totally, Totally & Totally Confirmed that :
Samsung Galaxy M52 5G will launch in India at the ?End of September. ?
Also, another device
Samsung Galaxy F42 5G will launch in India on ?September.? ReTweet will be Amazing ❤️?
— Debayan Roy (Gadgetsdata) (@Gadgetsdata) August 18, 2021
Samsung Galaxy M52 5G की स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy M52 5G स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह जल्द ही लॉन्च हो सकता है। लॉन्च से पहले सैमसंग का यह स्मार्टफोन हाल ही में 3C सर्टिफिकेशन्स पर लिस्ट किया गया था। इस लिस्टिंग से सैमसंग के फोन की बैटरी का मॉडल नंबर और क्षमता के बारे में पता चल था। सैमसंग के इस फोन में दी जाने वाली बैटरी का मॉडल नंबर EB-BM526ABY और यह बैटरी 4860mAh की होगी। Samsung इस स्मार्टफोन की मार्केटिंग 5000 mAh की बैटरी के रूप में कर सकता है।

सैमसंग का यह फोन 15W या 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग का यह फोन Geekbench की वेबसाइट पर भी दस्तक दे चुका है जिससे इसके जल्द लॉन्च होने के हिंट मिलते हैं। इस लिस्टिंग में सैमसंग का यह फोन मॉडल नंबर SM-M526BR के साथ स्पॉट किया गया था। बेंचमार्क वेबसाइट पर सैमसंग का यह फोन 6GB रैम के साथ लिस्ट किया गया है। माना जा रहा है कि सैमसंग इस फोन का 8GB रैम वेरिएंट भी लॉन्च कर सकता है। इसे भी पढ़ें: 64MP रियर कैमरा के साथ आ सकता है Samsung का नया फोन Galaxy A53, जानें और क्या होंगी खूबियां
सैमसंग का यह फोन Qualcomm Snapdragon 778G SoC के साथ Adreno 642L GPU के साथ लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग का यह फोन Android 11 पर आधारित सैमसंग के कस्टम स्किन OneUI 3.0 पर रन करेगा। सैमसंग के अपकमिंग Galaxy M52 5G स्मार्टफोन के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह स्मार्टफोन हाल में ही चीन में लॉन्च किए Galaxy F52 5G का रिब्रांड वर्जन हो सकता है।




















