मार्केट में धूम मचाने आ रहा Galaxy Note 10, 4 रियर कैमरा और डुअल स्क्रीन के साथ होगा लॉन्च

Join Us icon

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग जल्द ही अपने Samsung Note 10 लॉन्च कर सकती है। अब तक इस फोन से जुड़ी कई जानकारियां लीक हो चुकी हैं, जिसमें डिवाइस की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स को बताया गया था। वहीं, एक नई लीक रिपोर्ट में सामने आया है कि Galaxy Note 10 के दो वेरियंट लॉन्च करने जा रही है जो कि रैम व स्टोरेज में नहीं बल्कि स्क्रीन साइज में अलग होंगे।

वेबसाइट द बेल की रिपोर्ट के की माने तो Samsung Galaxy Note 10 को 2 स्क्रीन साइज में पेश किया जाएगा, जिसमें से एक वेरिएंट का डिसप्ले 6.7-इंच और दूसरे वेरिएंट का डिसप्ले 6.4-इंच होगा। इससे साफ होता है कि छोटो स्क्रीन साइज वाले हैंडसेट की कीमत कम और बड़े स्क्रीन वाले डिवाइस की कीमत ज्यादा होगी।

बिना बटन के आएगा Galaxy Note 10
हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अपने इस प्लैगशिप फैबलेट को बिना किसी बटन के साथ लॉन्च कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि हैंडसेट में सिर्फ टच सेंसर होंगे और कोई फिजिकल बटन नहीं होगा। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स अपने अगले स्मार्टफोन में की-लेस टेक्नॉलजी यूज करेगा। हालांकि, बिना बटन के साथ वीवो अपना स्मार्टफोन पहले ही पेश कर चुकी है।

Galaxy Note 10 चार कैमरे से होगा लैस
इतना ही नहीं हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट की मानें तो सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 चार रियर कैमरा सेटअप वाला फोन होगा। इससे पहले कंपनी सैमसंग के Galaxy S10+ 5G के में भी 4 रियर कैमरा सेटअप दे चुकी है।

Galaxy Note 10 का डिजाइन
इसके अलावा पिछले कुछ दिनों पहले सामने आई जानकारी के अनुसार Galaxy Note 10 में एस10+ की तरह ही कैमरा होल, बेजल-लेस स्क्रीन और ऑल-ग्लास डिजाइन देखने को मिल सकता है। पीछे की ओर एस10+ जैसा ही क्वॉड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

बता दें कि हाल ही में सामने आई खबर के अनुसार सैमसंग ने एक ऐसी तकनीक का पेटेंट कराया है जो आपको यह बताएगी कि आपने कितनी शराब पी है। दरअसल सैमसंग की यह तकनीक उसके फोन में नहीं बल्कि फोन के साथ आने वाले ‘एस पेन’ में होगी। सैमसंग अपने गैलेक्सी नोट डिवाईस के साथ एस पेन भी देती है और यही डिवाईस गैलेक्सी नोट ​सीरीज़ को खास बनाता है। पिछले साल लॉन्च हुए गैलेक्सी नोट 9 को कंपनी ऑफ स्क्रीन नोट, स्मार्ट नोट एयर कमांड जैसे फीचर्स से लैस किया था जिसके यूज़ म्यूजिक में रिमोर्ट की तरह भी किया जा सकता है। वहीं सैमसंग के आने वाले नोट डिवाईस में Breathalyzer देखने को मिलेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here