4500mAh बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरा के साथ इंडिया आया Samsung Galaxy Note 10 Lite, OnePlus को खतरा

Join Us icon

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Samsung ने आज अपने पावरफुल स्मार्टफोंस Galaxy Note 10 Lite के लाइट वर्जन को इंडिया में पेश कर दिया है। Galaxy Note 10 Lite के नाम से पेश किया गया यह फोन कुछ समय पहले इंटरनेशनल मार्केट लॉन्च हुआ था। वहीं, अब कंपनी ने इस डिवाइस को इंडियन मार्केट में पेश कर दिया है।

कीमत और ऑफर्स

सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 38,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 40,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। Samsung Galaxy Note 10 Lite Aura Glow, Aura Black और Aura Red कलर में बिकेगा। फोन की प्री-बुकिंग आज से ही शुरू हो चुकी है तथा Galaxy Note 10 Lite आने वाली 3 फरवरी से कंपनी की वेबसाइट के साथ ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स तथा ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इसे भी पढ़ें: फरवरी के दूसरे सप्ताह में भारत में लॉन्च होंगे Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71, यह होगी कीमत

स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy Note10 Lite को कंपनी की ओर से 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है, जिसे कंपनी ने सिनेमैटिक इनफिनिटी डिसप्ले का नाम दिया है। गैलेक्सी नोट 10 लाइट को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है जो बेहद फास्ट फोन अनलॉकिंग तकनीक से लैस है।

Samsung Galaxy Note10 Lite को दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है जिनमें 6 जीबी रैम मैमोरी और 8 जीबी रैम मैमोरी शामिल है। ये दोनों ही वेरिएंट्स 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। गैलेक्सी नोट 10 लाइट एनएफसी व सैमसंग पे जैसे फीचर्स से लैस है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S20 सीरीज के सभी फोन की स्पेसिफिकेशन्स हुईं लीक, 10x ऑप्टिकल जूम के साथ करेंगे धमाल

Samsung Galaxy Note10 Lite के फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो सैमसंग ने न सिर्फ सॉफ्टवेयर बल्कि आउटर लुक के मामले में भी फोन के कैमरा डिपार्टमेंट को खास बनाया है। बैक पैनल पर स्क्वायर शेप का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एफ/2.2 अचर्पर वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/1.7 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का वाइड लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मौजूद है। वहीं फ्रंट पैनल पर मौजूद पंच-होल में 32 मेगापिक्सल
का सेल्फी कैमरा फिट है।

Galaxy Note10 Lite को सैमसंग 2.0 यूआई आधारित एंडरॉयड के सबसे एडवांस ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो सैमसंग के ही 10एनएम तकनीक पर बने एक्सनॉस 9810 चिपसेट पर रन करता है। पावर बैकअप के लिए इस डिवाईस में सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। यह डिवाईस भी नोट 10 सीरीज़ के मौजूदा फोंस की तरह बेहद ही एडवांस S-Pen के साथ लॉन्च हुआ है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here