
सैमसंग ने आज आखिरकार भारत में अपने दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में इन दोनों स्मार्टफोन्स को न्यूयॉर्क में पेश किया था। वहीं, लॉन्च से पहले ही सैमसंग ने इन दोनों डिवाइस के भारतीय कीमत की जानकारी भी दे दी थी। आइए आगे जानते हैं क्या है इन दोनों फोन की खूबी और स्पेसिफिकेशन्स।
प्री-बुकिंग
बता दें कि फोन की प्री-बुकिंग 8 अगस्त से शुरू हो गई थी और यह 22 अगस्त तक चलेगी। ऑरा ग्लो, ऑरा वाइट और ऑरा ब्लैक कलर में आने इस फोन को खरीदने के इच्छुक ग्राहक सैमसंग की वेबसाइट के साथ ही फ्लिपकार्ट, अमेजन, पेटीएम और टाटा क्लिक पर प्री-बुक कर सकते हैं।
कीमत और सेल
कीमत की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 की भारत में कीमत 69,999 रुपये रखी गई है जो कि 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट की है। वहीं, गैलेक्सी नोट 10+ के 12जीबी रैम+256जीबी वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपए है। वहीं फोन के 12जीबी रैम+512जीबी स्टोरेज वाले टॉप वेरियंट की कीमत 89,999 रुपए है। दोनों ही फोन 23 अगस्त से सैमसंग ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट, अमेजन, पेटीएम, टाट क्लिक और रिटेल स्टोर पर मिलेगा।
प्री-बुकिंग ऑफर्स
फोन की प्री-बुकिंग पर कई आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। अगर आप फोन प्री-बुक करते हैं तो आपको इसकी बुकिंग पर गैलेक्सी बड्स 9,999 रुपए की बजाय 4,999 रुपए में मिलेंगे। वहीं फोन को प्री-बुक करने वाले ग्राहक 19,990 रुपए लॉन्च हुए Galaxy Watch Active महज 9,999 रुपए में मिल सकेगी।
इसके अलावा रिटेल आउटलेट और सैमसंग की साइट पर फोन को HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को 6,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इतना ही नहीं दूसरे ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर भी कैशबैक, नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्स्ट्रा 10% दिया जा रहा है।
स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें Galaxy Note 10 और Note 10 Plus की तो दोनों ही स्मार्टफोन्स में पंच-होल डिजाइन के साथ इनफिनिटी-ओ डाइनैमिक AMOLED स्क्रीन दी गई है को HDR10+ सर्टिफाइड है। इसके अलावा दोनों ही फोन में सैमसंग का 7एनएम Exynos 9825 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही यह हैंडसेट एंडरॉयड 9 पाई पर बेस्ड OneUI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं।
फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी नोट 10+ में 16 मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड ऐंगल लेंस, एक 12 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस और एक 3डी डेप्छ लेंस दिया गया है। नोट 10 के रियर में भी इसी स्पेसिफिकेशन का कैमरा सेटअप दिया गया है, लेकिन इसमें 3डी डेप्थ सेंसर नहीं है।
हालांकि, बैटरी के मामले में दोनों फोन अलग है। गैलेक्सी नोट 10 में 3500mAh की बैटरी और नोट10+ में 4,300mAh की बैटरी दी है। इसके अलावा दोनों ही डिवाइस 25वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आते हैं। वहीं गैल्क्सी नोट 10+ की एक और खूबी है कि यह 45वॉट की फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।


















