सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 का प्रोडक्शन होगा बंद

Join Us icon

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने आखिरकर गैलेक्सी नोट 7 के प्रोडक्शन को बंद करने का निर्णय ले ही लिया। हालांकि इस खबर पर कपंनी ने अधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है लेकिन दक्षिण कोरिया की मीडिया ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है। योन्हाप न्यूज एजेंसी द्वारा दी गई रिपोट्र के अनुसार फिलहाल इसके प्रोडक्शन को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही वालस्ट्रीट जर्नल में दी गई जानकारी के अनुसार सैमसंग के अधिकारी ने बताया कि अस्थायी रूप से इस स्मार्टफोन का उत्पादन बंद करने का फैसला दक्षिण कोरिया, अमेरिका और चीन के उपभोक्ता सुरक्षा नियामकों के साथ सहयोग से लिया गया है।

यदि आपका सैमसंग गैलेक्सी फोन हो रहा है गर्म तो जानें उसे ठीक करने का तरीका

​सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 को 19 अगस्त को वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया गया था और उसके कुछ ही दिनों बाद यह फोन कोरिया, यूएस और यूरोप सहित कुछ बाजारों में उपलब्ध हो गया था। परंतु सितंबर के शुरुआत से ही फोन बैटरी समस्या की वजह से ब्लास्ट होने की खबरें आने लगीं और एक महीने के अंदर 40 से ज्यादा फोन में आग लगने की खबर के बाद कंपनी ने इसे रिकॉल करने का फैसला लिया और दावा किया गया कि 5 मिलियन से ज्यादा हैंडसेट को रिकॉल किया गया है।

जल्द ही लॉन्च हो सकता है नोकिया डी1सी एंडरॉयड स्मार्टफोन, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

इन खबरों के बाद कई देशों में विमान में सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 को ले जाने पर बैन ल​गा दिया गया। पंरतु हाल में ही कंपनी ने सेफ सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोन देने का भरोसा दिया और कपंनी ने दाव किया कि 2.5 मिलियन लोगों को सेफ गैलेक्सी नोट 7 दिया जा चुका है। परंतु इस दावे के एक सप्ताह के अंदर ही दो सेफ सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में आग लगने की खबर आई और अंतत: इस फोन के प्रोडक्शन को बंद करने का निर्णय लिया गया है।