
सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में हुए हादसों के बाद अब एक फिर से अपनी नोट सीरीज़ को सैमसंग नए सिरे से नई व उन्नत तकनीक के साथ पेश करने की तैयारी में है। सैमसंग का गैलेक्सी नोट 8 आर्कषक फीचर्स और दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा इसमें कोई दो राय नहीं। वहीं अब इसके लॉन्च को लेकर खबरें सामनें आ रही है कि कंपनी सितंबर माह में आईएफए 2017 के मंच से इस डिवाईस को पेश कर सकती है।
20-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ जियोनी ए1 लाइट आया सामनें, जल्द होगा भारत में लॉन्च
गौरतलब है कि हर वर्ष की तरह इस साल भी सिंतबर के पहले सप्ताह में आईएफए ईवेंट का आयोजन किया जाएगा। बर्लिन में आयोजित होने वाले इस ईवेंट में तमाम टेक कंपनियां अपनी तकनीक व डिवाईस प्रदर्शित करती है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को लेकर भी कहा जा रहा है कि इसी ईवेंट के दौरान कंपनी अपना यह डिवाईस पहली बार टेक जगत के सामनें रखेगी।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार यह डिवाईस 6.3-इंच की ऐज-टू-ऐज इन्फिनिटी डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। यह डिवाईस एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न पर पेश होगा जो एक्सनोस 8895 या फिर स्नैपड्रैगन 836 चिपसेट पर रन करेगा।
बड़ी बैटरी के साथ इंटेक्स ने पेश किया सस्ता 4जी स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी की ओर से इसे 6जीबी और 8जीबी के दो रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 3एक्स आॅप्टिकल ज़ूम वाला डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। सैमसंग की ओर से इसे बिक्सबे बटन और सैमसंग पे से लैस किया जा सकता है। बहरहाल गैलेक्सी नोट 8 को लेकर अभी सैमसंग ने चुप्पी साधी हुई है, ऐसे में फोन के लॉन्च की तारीख और डिवाईस को लेकर पुख्ता जानकारी का इंतजार है।



















