सैमसंग ने लॉन्च किया गैलेक्सी नोट फैन एडिशन, नोट8 से काफी सस्ता है यह फोन

Join Us icon

ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस गैलेक्सी नोट 8 को लॉन्च करने के बाद अब सैमसंग अपने यूजर्स के लिए एक और डिवाईस लेकर आई है। सैमसंग की ओर से कम कीमत पर नोट डिवाईस का बेहतरीन अनुभव देने के लिए गैलेक्सी नोट फैन एडिशन पेश किया गया है। सैमंसग ने यह डिवाईस अभी मलेशियन मार्केट में ही अनाउंस किया है, जहां इसकी कीमत लगभग 40,000 रुपये है।

samsung-galaxy-note-fe

सैमसंग गैलेक्सी फैन एडिशन की बात करें तो यह डिवाईस गैलेक्सी नोट 8 की खूबियों को समेटे हुए है। यह डिवाईस कर्व्ड डुअल ऐज़ तकनीक पर बना है तथा इसमें 2560×1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7-इंच की क्यूएचडी सुपर ऐमोलेड डिसप्ले दी गई है। यह डिवाईस आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग के ही एक्सनॉस 8890 चिपसेट पर रन करता है।

ओपो ने लॉन्च किया एफ3 लाइट, जानें कीमत फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी की ओर से इस डिवाईस में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी नोट एफई के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल का रियर डुअल पिक्सल कैमरा दिया गया है वहीं इसके फ्रंट पैनल पर 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

samsung-galaxy-note-fe-1

गैलेक्सी नोट फैन एडिशन में आईरिश स्कैनर, सैमसंग पे के साथ ही एस पेन जैसे फीचर्स मौजूद है तथा फोन को पानी अवरोधक बनाने के लिए इसे आईपी68 ​सर्टिफाइड भी किया गया है। नोट फैन एडिशन में पावर बैकअप के लिए 3,200एमएएच की बैटरी दी गई है। मलेशिया के बाद यह डिवाईस अन्य मार्केट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा।