देखें Samsung Galaxy Note10 का एक्सक्लूसिव 5K रेंडर और 360डिग्री वीडियो

Join Us icon

कुछ महीनों में सैमसंग के स्मार्टफोन Samsung Galaxy Note 10 के बारे में कई लीक्स सामने आ चुके हैं। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक यह स्मार्टफोन दो वेरियंट में लॉन्च होगा। एक वेरियंट LTE और दूसरा 5G कनेक्टिविटी से लैस होगा। सैमसंग के इस आने वाले डिवाईस की लुक कैसी होगी तथा यह स्मार्टफोन किस डिजाईन पर बनेगा, ऐसी सभी जानकारियों के साथ 91मोबाइल्स सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 की एक्सक्लूसिव 360डिग्री वीडियो और कुछ हाई रेजोल्यूशन फोटोज़ को आपके लिए लेकर आया है।

91मोबाइल्स ने सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 के इस एक्सक्लूसिव मीडिया कंटेंट से लिए विख्यात टिप्सटर ऑनलीक्स से हाथ मिलाया है और सैमसंग के आने वाले हाईएंड फ्लैगशिप डिवाईस की पहली लुक आपके लिए लेकर आए हैं। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 की बात करें तो इसमें इनफिनिटी ओ डिसप्ले में सेल्फी होल होगा। यह राइट साइड की जगह सेंटर में दिया जाएगा। वहीं, इसमें 6.3-इंच का डिसप्ले होगा जो कि Galaxy Note 9 से थोड़ा छोटा होगा। रेंडर में दोनों साइड से कर्व्ड ऐज दिखाई दी है। वहीं, चारों ओर काफी थिन बेजल हैं। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A80 इंडियन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, 15 जून को होगा लॉन्च

हम उम्मीद कर रहे हैं कि फोन में अमोलेड पैनस एचडीआर10+ सपोर्ट और 1,440 x 3,040पिक्सल रेजोल्यूशन होगा। अगर बैक की बात करें तो Samsung Galaxy Note10 का रियर पैनल ग्लास बैक से लैस होगा। साथ ही इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।


इसके अलावा सैमसंग Galaxy Note 10 में 3.5एमएम हेडफोन जैक नहीं देगी और साथ में बिक्सबी बटन अलग से दिया जाएगा। इससे पहले 3.5एमएम जैक को Apple, Google, और OnePlus अपने स्मार्टफोन्स से हटा चुकी हैं।

वहीं, फोन के लेफ्ट साइड में पावर और वॉल्यूम बटन होगा। साथ ही बॉटम एज पर स्पीकर ग्रिल, एस-पेन, माइक, टाइप-सी पोर्ट चार्जिंग के लिए और ई-सिम कार्ड ट्रे होगी। हैंडसेट 162.6 x 77.4 x 7.9एमएम साइज का होगा। @onleaks के अनुसार Galaxy Note10 में एक थिन मेटल फ्रैम होगा जैसा कि हम Samsung Galaxy S10 5G में देख चुके हैं। इसे भी पढ़ें: लॉन्च से पहले ही सामने आई Samsung Galaxy XCover 4s की स्पेसिफिकेशन्स, फेंकने पर भी नहीं टूटेगा मिलिट्री ग्रेड का यह फोन

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Galaxy Note 10 में स्नैपड्रैगन 855/ Exynos 9820 एसओसी, 12जीबी तक रैम और एंडरॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। इसके साथ ही सैमसंग Galaxy Note10 Pro को भी लॉन्च कर सकती है। हैंडसेट को लेकर उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसमें 6.75-इंच स्क्रीन, क्वार्ड कैमरा सेटअप (टीओएफ सेंसर) और 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here