लॉन्च से पहले ही सामने आई Samsung Galaxy XCover 4s की स्पेसिफिकेशन्स, फेंकने पर भी नहीं टूटेगा मिलिट्री ग्रेड का यह फोन

Join Us icon

Samsung ने पिछले साल टेक बाजार में Galaxy XCover 4 स्मार्टफोन पेश किया था। यह सैमसंग का रग्ड डिवाईस था जो बेहद ही मजबूत बिल्ड क्वॉलिटी और आईपी रेटिंग के साथ लॉन्च हुआ था। वहीं अब एक ​बार फिर सैमसंग अपने रग्ड ​स्मार्टफोंस की गिनती बढ़ाने वाली है। खबर सामने आ रही है कि कंपनी Samsung Galaxy XCover 4s पर काम कर रही है जो आने वाले दिनों में टेक मंच पर दस्तक दे देगा। सैमसंग द्वारा जानकारी दिए जाने से पहले ही इस स्मार्टफोन की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स एक लीक के जरिये शेयर कर दी गई है।

Samsung Galaxy XCover 4s की यह खबर विनफ्यूचर द्वारा शेयर की गई है। इस वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में फोन की फोटो शेयर करने के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया है। Galaxy XCover 4s को लेकर कहा गया है कि यह भी कंपनी का रग्ड डिवाईस होगा जो आने वाली 12 जून का यूरोपियन मार्केट में उतारा जाएगा। इस स्मार्टफोन की कीमत 250 यूरो बताई जा रही है जो इंडियन करंसी अनुसार 19,500 रुपये के करीब है।

Samsung Galaxy XCover 4s specifications image leaked to launch on 12 june

लुक व डिजाईन

Samsung Galaxy XCover 4s को कंपनी द्वारा रग्ड डिवाईस के रूप में पेश किया जाना है। यह फोन बेजल डिजाईन पर बना होगा जिसमें उपर और नीचे दोनों और बॉडी पार्ट मौजूद रहेगा। डिसप्ले के नीचे तीन फिजिकल बटन दिए जाएगे जिनमें होम बटन, बैक की और मैन्यू बटन होगा। इस फोन का बैक पैनल रबर कवर से प्रोटेक्टेड होगा। यहां फोटोग्राफी के लिए सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं साईड पैनल्स पर वॉल्यूक की और पावर बटन मौजूद है। यह भी पढ़ें : अब पहले से भी एडवांस होंगे iPhone, आ गया है शानदार फीचर्स से लैस iOS 13

Galaxy XCover 4s को US military standard MIL-STD 810G सर्टिफिकेशन मिला है। यह सर्टिफिकेशन फोन की मजबूती को दर्शाता है। सैमसंग का यह फोन 120सेंटीमीटर की उचांई से गिरने पर भी सुरक्षित रहेगा। फोन का वजन 172 ग्राम होगा तथा इसकी मोटाई 9.7इंच की होगी। पानी व धूल से बचाने के लिए Samsung ने इसे IP68 रेटिंग से सर्टिफाइड किया है। जिसके चलते यह फोन पानी में डूबने पर भी सुरक्षित रहेगा। इस फोन का यूज़ दस्ताने पहन कर भी किया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

लीक के अनुसार Samsung Galaxy XCover 4s को SM-G398F मॉडल नंबर के साथ बाजार में उतारा जाएगा। इस फोन में 1280 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की एलसीडी डिसप्ले दी जाएगी जो 294पीपीआई सपोर्ट करेगी। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार इस फोन को एंडरॉयड पाई ओएस पर पेश किया जा सकता है जिसके साथ यह 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर तथा सैमसंग के ही एक्सनॉस 7885 चिपसेट पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : इन दमदार फीचर्स के साथ आए Samsung Galaxy Wide4 और Galaxy Jean2, जानें क्या है कीमत

Samsung की ओर से इस डिवाईस को 3जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकेगा। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Galaxy XCover 4s के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।

Samsung Galaxy XCover 4s specifications image leaked to launch on 12 june

Galaxy XCover 4s को 4जी सपोर्ट के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। फोन में एनएफसी के साथ ही अन्य कनेक्टिविटी फीचर देखने को मिलेंगे। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन को यूएसबी टाईप सी पोर्ट के साथ 2,800एमएएच की बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि फोन में XCover key भी दी जाएगी जो किसी भी ऐप या फंक्शन को एक ही क्लिक में एक्सेस कर लेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here