
पिछले सप्ताह सैमंसग ने गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। उसी दिन खबर दी गई थी कि यह फोन 24 अक्टूबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। अब इस फोन को आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट से लिया जा सकता है। लॉन्च के साथ ही कंपनी इसके साथ कुछ आॅफर्स भी दे रही है। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 18,490 रुपए है और इसे नो कॉस्ट ईएमआई पर लिया जा सकता है। इसके साथ ही सिटी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 15 फीसदी तक कैश बैक पाया जा सकता है। इतना ही नहीं कंपनी सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्टस के साथ एक्सेंच आॅफर में 2,000 रुपये का आॅफ दे रही है।
6जीबी रैम और 16-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो
जहां तक फोन के स्पेसिफिकेशन की बात है तो यह लुक, स्टाइल और फीचर्स के मामले में बिल्कुल गैलेक्सी जे7 प्राइम के जैसा है। अंतर सिर्फ मैमोरी का है। सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्सट में 5.5-इंच की स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेलल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है। हालांकि गैलेक्सी जे7 प्राइम की स्क्रीन जहां गोरिल्ला ग्लास 4 कोटेड है। वहीं इस फोन के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। सैमसंग के अन्य फोन की तरह इसमें भी क्लिकेबल होम बटन है और इसी पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी इंटीग्रेटे है।
माइक्रोमैक्स कैनवस फायर 6 लॉन्च, इसमें है शानदार म्यूजिक के लिए बी-बेस इंटीग्रेशन
सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्सट को एक्सनोस 7870 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 1.6गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही माली टी830एमपी2 जीपीयू दिया गया है जो आपको बेहतर ग्राफिक्स का भरोसा दिलाते हैं। गैलेक्स आॅन नेक्सट में आपको 3जीबी रैम मैमोरी मिलेगी। इसके साथ ही 32जीबी की इंटरनल मैमोरी उपलब्ध है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। जबकि गैलेक्सी जे7 प्राइम में 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी उपलब्ध है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में 3जी, वाईफाई और 4जी दिया गया है। फोन में वोएलटीई सपोर्ट है जहां आप रिलायंस जियो की 4जी सेवा का उपयोग कर सकते हैं। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है। आधारित इस फोन में 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है।





















