
भारत की प्रमुख मोबाइल फोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने अपने कैनवस एंडरॉयड स्मार्टफोन सीरीज में एक नया माडल पेश किया है। कपंनी ने कैनवस फायर 6 को उतारा है। हालांकि इसके लिए माइक्रोमैक्स ने कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन इस फोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। माइक्रोमैक्स का यह फायर 6 फोन खास तौर से म्यूजिक के लिए है। वहीं कंपनी ने इसका टैगलाइन भी स्ट्यूरियोआइड्स दिया है।
कंपनी ने इसे बी-बेस टेक्नोलॉजी से लैस किया है और इसमें 96डीबी लाउडस्पीकर और एंप्लिफायर है। यह फोन लो फ्रीक्वेंसी 680 हट्र्ज पर शानदार क्वालिटी का साउंड प्रदान करने में सक्षम है। अर्थात आप इसमें लाउड्सपीकर मोड पर भी बेहतर बेहतर साउंड पा सकते हैं।
6जीबी रैम और 16-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो
कुछ माह पहले कंपनी ने माइक्रोमैक्स कैनवस फायर 5 को पेश किया था यह फोन उसी सीरीज में है लेकिन स्पेसिफिकेशन के मामले में पुराने फोन से थोड़ा कमजोर है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 5-इंच की स्क्रीन दी गई है। इसका स्क्रीन रेजल्यूशन एचडी (1280×720 पिक्सल) है।
फोन को मीडियाटेक एमटी6735पी चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 1गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही माली टी720 जीपीयू मिलेगा। फोन में 1जीबी रैम मैमोरी और 8जीबी की इंटरनल मैमोरी है। इसके साथ ही 32जीबी तक का माक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,050 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह 27 घंटे टॉकटाइम और 550 घंटे स्टैंडबाई टाइम देने में सक्षम है।
रिलायंस डिजिटल ने लॉन्च किया एलटीई+ स्मार्टफोन लाइफ एफ1, जानें फीचर्स स्पेसिफिकेशन और कीमत
यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 5.1 लॉलीपॉप पर रन करता है जो थोड़ा पुराना कहा जा सकता है। फोन में दोहरा सिम सपोर्ट है और आप 3जी डाटा का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा 4जी एलटीई सपोर्ट भी मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है जबकि सेकेंडरी कैमरा 2-मेगापिक्सल का है। यह फोन काले रंग में उपलब्ध होगा। कंपनी ने फिलहाल कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। परंतु आशा है कि यह 5,000 रुप के बजट में पेश किया जा सकता है।





















