5 अप्रैल को सेल के लिए आएगा सैमसंग का सबसे ताकतवर फोन गैलेक्सी एस10 5जी, जानें इसकी दमदार खूबियां

Join Us icon

सैन फैंसिस्को में पिछले महीने सैमसंग ने एक इवेंट के दौरान अपने फ्लैगशिप फोन्स की एस10 सीरीज़ को पेश किया था। वहीं, इसी इवेंट में कंपनी ने अपने पहले 5जी फोन की जानकारी दी। इसके अलावा हफ्ते सैमसंग ने जानकारी दी कि वह अप्रैल के पहले हफ्ते में 5जी फोन को रीलीज़ करेगी।

योनहाप न्यूज़ ऐजेंसी की खबर के अनुसार टेक जगत की दिग्गज कंपनी सैमसंग 5 अप्रैल को गैलेक्सी एस10 5जी को बिना किसी प्री-ऑर्डर प्रोग्राम के सेल करेगी। हालांकि, सैमसंग ने अभी तक फोन की कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन, इंडस्ट्री सोर्स की मानें तो कंपनी इस डिवाइस $1,332 (लगभग 91,300 रुपए) में डोमेस्टिक मार्केट में सेल करेगी।

सैमसंग गैलेक्सी एस10 5जी में गैलेक्सी एस10 और एस10 प्लस की अपेक्षा बैटरी और स्क्रीन बड़ी है। यह फोन 6.7-इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया गया था। फोन में आपको कर्व्ड डायनेमिक सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है और यह 1440 x 3040 पिक्सल रेजल्यूशन वाले क्वाड एचडी स्क्रीन मिलेगी। इस फोन को आईपी68 सर्टिफिकेशन प्राप्त है जो इसे धुल व पानी अवरोधक होने का भरोसा देता है। इसमें आपको पंच होल वाला डिसप्ले देखने को मिलेगा जिसे कंपनी ने इनफिनिटी हो का नाम दिया है। इसे भी देखें: 25एमपी सेल्फी कैमरा और 4,000 एमएएच बैटरी के साथ आया सैमसंग गैलेक्सी ए40, शाओमी को मिलेगी कड़ी टक्कर

पावर बैकअप के लिए सैमसंग ने इसे 4,500 एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया है। यह फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है।सैमसंग गैलेक्सी एस10 5जी को कंपनी को कंपनी 4 रियर कैमरे के साथ पेश किया है। वहीं फ्रंट में डुअल कैमरा है। इसे भी पढ़ें: 10 अप्रैल को सैमसंग कर रही है बड़ा ईवेंट, गैलेक्सी ए90 के साथ गैलेक्सी ए70 और ए40 हो सकते हैं लॉन्च

फोन का मेन कैमरा 12एमपी का है। कंपनी ने इसे एफ/2.4 अपर्चर के साथ पेश किया है और इसमें टेलीफोटो का लेंस दिया गया है। साथ ही ओआईएस सपोर्ट भी है। वहीं दूसरा सेंसर भीी 12एमपी का है और यह वाइड एंगल सपोर्ट करता है। इसे कंपनी ने एफ/1.5 से लेकर एफ/2.4 वेरियेबल अपर्चर के साथ पेश किया है। वहीं तीसरा सेंसर 16-मेगापिक्सल का है जो एफ/2.4 अपर्चर की क्षमता वाला है। फोन में 2एक्स ऑप्टिकल और 10 एक्स डिजिटल जूम सपोर्ट है। फोन का चौथा लेंस टोओएस है जो 3डी सेंसिंग के लिए उपयोग में आता है। गैलेक्सी एस10

5जी में आपको 10-मेगापिक्सल मेन कैमरा मिलेगा जो एफ/1.9 अपर्चर के साथ आता है। वहीं दूसरा सेंसर 3डी टीओएस है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.8 गीगाहट्र्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 8जीबी और 12जीबी की रैम मैमोरी है। फोन में 512जीबी 1टीबी की इंटरनल स्टोरेज है। जहां तक भारत में उपलब्धता की बात है तो अब तक कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here