
91mobiles पिछले हफ्ते ही बता दिया था कि टेक दिग्गज़ Samsung साल के अंतिम महीने यानि दिसंबर में तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। इन स्मार्टफोंस में Galaxy S10 Lite, Galaxy Note 10 Lite और Galaxy A51 शामिल होंगे। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक इन स्मार्टफोंस के लॉन्च की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इनमें से एक स्मार्टफोन Galaxy S10 Lite को अमेरिकी वेबसाइट एफसीसी पर लिस्ट हो गया है। इस लिस्टिंग से फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठ गया है।
Samsung Galaxy S10 Lite को FCC यानि फेडरल कम्यूनिकेशन्स कमीशन पर SM-G770F मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में पता चला है कि गैलेक्सी एस10 सीरीज़ का यह नया स्मार्टफोन 172 x 160 x 75एमएम डायमेंशन वाला होगा तथा फोन में 6.69 इंच की बड़ी डिसप्ले देखने को मिलेगी। उम्मीद की जा रहा है कि यह फोन भी इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा।
स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy S10 Lite की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आई जानकारी के मुताबिक यह स्मार्टफोन भी क्वॉलकॉम के पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 से लैस होगा। एफसीसी पर इस स्मार्टफोन को 8 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है तथा फो्रन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात सामने आई है। हालांकि इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि Samsung Galaxy S10 Lite एक से अधिक वेरिएंट में बाजार में दस्तक देगा।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Samsung Galaxy S10 Lite को ट्रिपल रियर कैमरे से लैस बताया गया है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही यह फोन 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 5 मेगापिक्सल का थर्ड कैमरा सेंससर सपोर्ट करेगा। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy S10 Lite में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A51 होगा कंपनी का सबसे सस्ता क्वॉड कैमरा फोन, स्पेसिफिकेशन्स आई सामने
Samsung Galaxy S10 Lite को एफसीसी की लिस्टिंग में 4500एमएएच की पावरफुल बैटरी से लैस बताया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक यह स्मार्टफोन EA-TA845 मॉडल नंबर वाला चार्जर सपोर्ट करेगा। बता दें कि यही मॉडल नंबर वाला चार्जर Samsung Galaxy Note 10 Plus में देखने को मिला था और वह स्मार्टफोन 45वॉट फास्ट चार्जर के साथ बाजार में आया था। यानि कहा जा सकता है कि Samsung Galaxy S10 Lite भी 45वॉट फास्ट चार्जर सपोर्ट करेगा।





















