
Samsung ने अंर्तराष्ट्रीय बाजार में Galaxy S10 Lite और Galaxy Note10 Lite स्मार्टफोन पेश करने के बाद यह घोषणा भी कर दी थी कि कंपनी इन दो नए व दमदार डिवाईसेज से Samsung Galaxy S10 Lite को जल्द ही इंडिया में लाएगी। सैमसंग ने ग्लेबल लॉन्च के कुछ ही घंटो बाद इस स्मार्टफोन को भारत में टीज़ कर दिया था। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जहां Galaxy S10 Lite को लिस्ट कर दिया गया था, वहीं शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी इस फोन के प्रोडक्ट पेज को लाईव कर दिया था। वहीं आज यह जानकारी भी सामने आ गई है कि Samsung Galaxy S10 Lite किस दिन इंडिया में लॉन्च होगा। सैमसंग के इस शानदार स्मार्टफोन को 23 जनवरी को भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा।
Samsung ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल के जरिये बता दिया है कि कंपनी आने वाली 23 जनवरी को Galaxy S10 Lite इंडिया में लॉन्च करने वाली है। Samsung Galaxy S10 Lite को लेकर शुरू से ही चर्चा है कि इस फोन से इंडियन मार्केट में OnePlus 7T को सीधी टक्कर मिलेगी। वहीं पिछले दिनों 91मोबाइल्स ने गैलेक्सी एस10 लाइट की कीमत का भी खुलासा किया था। सूत्रों के हवालों से हमें जानकारी मिली थी कि Galaxy S10 Lite दो वेरिएंट्स में इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। फोन के बेस वेरिएंट में 6 जीबी की रैम मैमोरी दी जाएगी और इसकी कीमत 35,990 रुपये होगी। वहीं फोन का बड़ा वेरिएंट 8 जीबी की रैम सपोर्ट करेगा और इसे 39,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।
#GalaxyS10Lite comes with Snapdragon 855 processor and 8GB RAM, giving you the power to do more at unheard-of speeds.
Get notified. Head over to Flipkart: https://t.co/5uwU2sTeSz OR visit: https://t.co/E2LCroH7XU pic.twitter.com/5zWQxLmFx0— Samsung India (@SamsungIndia) January 11, 2020
Samsung Galaxy S10 Lite
Samsung Galaxy S10 Lite को 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है, जिसमें उपरी ओर पंच-होल सेल्फी कैमरा मौजूद है। यह फोन सैमसंग वन यूआई 2.0 आधारित एंडरॉयड 10 पर लॉन्च हुआ है जो 7 नैनो मीटर आर्किटेक्चर वाले ऑक्टाकोर प्रोसेसर 2.8 GHz + 2.4 GHz + 1.7 GHz) पर काम करता है। वहीं सैमसंग साफ कर चुकी है कि भारत में यह फोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर लॉन्च होगा।
यह भी पढ़ें : Exclusive: Samsung Galaxy M31 में होगा क्वाड कैमरा सेटअप, कैमरा मॉड्यूल इमेज आई सामने
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए Samsung Galaxy S10 Lite एफ/2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Samsung Galaxy S10 Lite को भारत में दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है जिनमें 6 जीबी रैम मैमोरी और 8 जीबी रैम दी जाएगी। वहीं फोन में न्यूनतम 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी है। फोन में अपको डुअल सिम के साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट मिलेगा। वहीं बेसिक कनेक्विटी फीचर्स के साथ एनएफसी सपोर्ट भी मिलेगा। पावर बैकअप के लिए Galaxy S10 Lite में 4,500 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। ग्लोबल मंच पर यह फोन प्रिज्म व्हाइट, प्रिज्म ब्लैक और प्रिज्म ब्लू कलर वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। उम्मीद है कि भारत में भी यही वेरिएंट लॉन्च किए जाएंगे।



















