Exclusive: Samsung Galaxy S10 Lite और Note 10 Lite की इंडिया लॉन्चिंग बढ़ी आगे

Join Us icon

Samsung Galaxy S10 Lite और Galaxy Note 10 Lite को कंपनी द्वारा पहले दिसंबर में लॉन्च किए जाने की खबर मिली थी। वहीं, अब हमें इंडस्ट्री सोर्स द्वारा जानकारी मिली है कि इन दोनों ही डिवाइस लॉन्चिंग को आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि, मिड-जनवरी में कौनसी डेट को फोन लॉन्च होंगे यह जानकारी हमारे हाथ नहीं लग पाई है।

इंडस्ट्री सोर्स ने 91mobiles को बताया है कि Galaxy S10 Lite और Galaxy Note 10 Lite स्मार्टफोन मिड-जनवरी 2020 को लॉन्च होंगे। वहीं, हो सकता है कि कंपनी इस महीने इंडिया में Galaxy A51 को लॉन्च कर दे।

Samsung Galaxy S10 Lite

Samsung Galaxy S10 Lite की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आई जानकारी के मुताबिक यह स्मार्टफोन भी क्वॉलकॉम के पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 से लैस होगा। एफसीसी पर इस स्मार्टफोन को 8 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है तथा फो्रन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात सामने आई है। हालांकि इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि Samsung Galaxy S10 Lite एक से अधिक वेरिएंट में बाजार में दस्तक देगा।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Samsung Galaxy S10 Lite को ट्रिपल रियर कैमरे से लैस बताया गया है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही यह फोन 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 5 मेगापिक्सल का थर्ड कैमरा सेंससर सपोर्ट करेगा। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy S10 Lite में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है।

Samsung Galaxy S10 Lite को एफसीसी की लिस्टिंग में 4500एमएएच की पावरफुल बैटरी से लैस बताया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक यह स्मार्टफोन EA-TA845 मॉडल नंबर वाला चार्जर सपोर्ट करेगा। बता दें कि यही मॉडल नंबर वाला चार्जर Samsung Galaxy Note 10 Plus में देखने को मिला था और वह स्मार्टफोन 45वॉट फास्ट चार्जर के साथ बाजार में आया था। यानि कहा जा सकता है कि Samsung Galaxy S10 Lite भी 45वॉट फास्ट चार्जर सपोर्ट करेगा।

Samsung Galaxy Note 10 Lite

Samsung Galaxy S10 Lite की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स के अनुसार इस स्मार्टफोन में 6.69 इंच की बड़ी डिसप्ले देखने को मिल सकती है। वहीं बताया गया है कि गैलेक्सी एस10 लाइट ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा तथा फोन के रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का दिया जाएगा। पावरबैक के लिए Samsung Galaxy S10 Lite में 45वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है।

Samsung Galaxy Note 10 Lite को लेकर अभी तक कंपनी की ओर से कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लिहाजा सामने आई स्पेसिफिकेशन्स और डिटेल्स को तब तक पुख्ता नहीं कहा जा सकता है जब तक Samsung स्वयं Galaxy Note 10 Lite को लेकर कोई बयान न दे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here