सबसे शानदार प्रोसेसर और 6GB रैम के साथ वेबसाइट पर लिस्ट हुआ Samsung Galaxy S20 Lite, जल्द होगा लॉन्च

Join Us icon

Samsung Galaxy S20 Lite को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार Galaxy S20 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के इस लाइट वेरिेंट को कंपनी इस साल अक्टूबर में पेस कर सकती है। साथ ही खबरें यह भी हैं कि Samsung के इस नए फोन को Galaxy S20 Fan Edition के नाम से भी पेश किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने फोन को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो यह फोन S-Pen Ssylus के साथ आ सकता है। वहीं, अब फोन को गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है, जिसे सबसे पहले MySmartPrice वेबसाइट ने स्पॉट किया है।

galaxy-s20-lite-geekbench

बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच की लिस्टिंग के अनुसार Samsung Galaxy S20 Lite और Galaxy S20 Fan Edition को क्वालकॉम प्रोसेसर और 1.8GHz के साथ पेश किया जाएगा। डिवाइस में मदरबोर्ड का नाम ‘Kona’ लिखा हुआ है, जिसका मतलब है कि फोन में स्नैपड्रैगन 865 SoC के साथ आएगा। इसके अलावा लिस्टिंग के अनुसार फोन में 6GB रैम और एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। इसे भी पढ़ें: Samsung ने इंडिया में शुरू की ये खास सर्विस, Whatsapp पर मिलेगा हर सवाल का जवाब

गीबेंच लिस्टिंग के अनुसार Samsung Galaxy S20 Lite/ Galaxy S20 Fan Edition को 737 प्वाइट सिंगल-कोर टेस्ट और 2,619 प्वाइंट मल्टी-कोर टेस्ट में मिलेे हैं। इसके अलावा गीकबेंच लिस्टिंग में और कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, इन खबरों को देखकर लग रहा है कि फोन जल्द ही पेश किया जाने वाला है।

पुरानी रिपोर्ट्स के अनुसार, गैलेक्सी एस20 लाइट स्मार्टफोन को लेकर अटकले हैं कि यह एंड्रॉयड 10 पर आधारित सैमसंग वन यूआई 2.5 ऑन-टॉप पर काम करेगा और इसमें 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। सैमसंग इस साल के अंत में गैलेक्सी एस20 लाइट को लॉन्च करके अपनी ऑवरऑल सेल में सुधार लाने की कोशिश करेगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A01 Core का प्रोडक्शन इंडिया में शुरू, लो बजट में अब जल्द होगा लॉन्च

गौरतलब है कि Samsung Galaxy Note 20 सीरीज 5 अगस्त को होने वाले ग्लैक्सी अनपैक्ड इवेंट में पेश की जाएगी। उम्मीद है कि इस सीरीज के साथ ही कंपनी गैलेक्सी जेड फ्लिप 5जी मॉडल को पेश कर सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here