Amazon Great Indian Festival : सबसे धमाकेदार स्मार्टफोन डील से उठा पर्दा, अब तक की सबसे कम कीमत पर खरीदें Galaxy S20 FE 5G

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/09/samsung-galaxy-s20-fe-image-feat.jpeg

देश की प्रमुख ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर फेस्टिवल सेल आयोजित होने वाली है। Amazon की फेस्टिवल सेल Amazon Great Indian Festival सेल 3 अक्टूबर से शुरू होगी। हालांकि Amazon Prime मैंबर्स के लिए यह सेल 2 अक्टूबर से शुरू होनी है। अमेजन ने अपनी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान स्मार्टफोन पर मिलने वाले सबसे बड़ी और धमाकेदार डील से पर्दा उठा दिया है। यह डील Samsung Galaxy S20 FE 5G स्मार्टफोन पर मिल रही है। यहां हम आपको डील के बारे में डीटेल से जानकारी दे रहे हैं।

Samsung Galaxy S20 FE 5G डील

Amazon Great Indian Festival सेल के दौरान Samsung Galaxy S20 FE 5G स्मार्टफोन को मात्र 36,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। अमेजन पर यह स्मार्टफोन फिलहाल 50,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। वहीं HDFC Bank के डेबिट और क्रेडिट कार्ड के EMI ट्रांसजेक्शन पर इस फोन को मात्र 33,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही बॉयर्स अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर एडिशनल डिस्काउंट का बेनिफिट ले सकते हैं।

Samsung Galaxy S20 FE 5G

Samsung Galaxy S20 FE 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन अपकमिंग अमेजन सेल के दौरान आकर्षक डिस्काउंटेड कीमत में खरीदा जा सकता है। Samsung Galaxy S20 FE 5G स्मार्टफोन में 6.5-इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 865 चिपसेट के साथ आता है। यह फोन 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। यह भी पढ़ें : Vivo X70 Pro स्मार्टफोन 50MP रियर और 32MP फ्रंट कैमरा, 8GB रैम और दमदार फीचर के साथ हुआ लॉन्च

Samsung Galaxy S20 FE 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 12MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP वाइड एंगल लेंस और 8MP टेलीफोटो लेंस दिया है। सैमसंग के इस फोन के फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4,500mAh की बैटरी के साथ 15W फास्ट चार्जिंग दी गई है। सैमसंग का यह फोन Android 11 पर आधारित सैमसंग के कस्टम यूआई पर रन करता है। यह भी पढ़ें : SHARP ने बड़ी बैटरी और डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया दुनिया का सबसे हल्का 5G स्मार्टफोन, देखिए खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : 25 हज़ार रुपये के बजट में टॉप स्मार्टफोन