Exclusive: 49,999 रुपए में लॉन्च होगा Samsung Galaxy S20 FE, जल्द करेगा एंट्री

Join Us icon

Samsung ने पिछले महीने टेक मार्केट में अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए नया फ्लैगशिप डिवाइस Samsung Galaxy S20 Fan Edition पेश किया था। वहीं, अब यह दमदार फोन जल्द ही इंडिया में आने के लिए तैयार है। ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस हाईएंड फोन के इंडिया लॉन्च डेट को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, उससे पहले 91mobiles को रिटेल सोर्स से इस अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत को लेकर जानकारी मिली है। रिपोर्ट के अनुसार फोन 49,999 रुपए में इंडिया में एंट्री करेगा जो कि सैमसंग का इस साल का सस्ता फ्लैगशिप फोन होगा।

स्पेसिफिकेशन्स

इसमें 6.5-इंच का फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इन्फिनिटी-ओ डिसप्ले दिया गया है, जो 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसके अलावा डिसप्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की सुरक्षा दी गई है। वहीं, Galaxy S20 FE के 4जी वेरिएंट में ऑक्टा-कोर Exynos 990 चिपसेट मिलता है। वहीं, कंपनी ने 5जी ऑप्शन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट है। इसके अलावा डिवाइस में 8 जीबी रैम और 256 जीबी की स्टोरेज है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy Tab S7 4G रिव्यू: लैपटॉप को रिप्लेस करने का रखता है दम
Samsung Galaxy S20 FE officially launched know full specs price sale in india

सैमसंग का यह नया स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर बने चौकोर सेटअप में वर्टिकल शेप में फिट है। इस फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy S20 FE स्मार्टफोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: Samsung के टॉप 5 स्मार्टफोन, जिनकी कीमत है 10,000 रुपये से कम

Samsung Galaxy S20 FE officially launched know full specs price sale in india

Samsung Galaxy S20 FE को कंपनी की ओर से 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ बाजार में उतारा गया है। यह फोन 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है जिससे फोन को तेजी से चार्ज किया जा सकता है। सैमसंग का यह फोन वायरलेस चार्जिंग तकनीक से लैस है तथा इसके साथ ही गैलेक्सी एस20 एफई के जरिये दूसरे स्मार्टफोन को भी वायरलेस तरीके से चार्ज किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here