पावरफुल Samsung Galaxy S21 FE 5G की सेल शुरू, खरीदने पर मिलेगा तगड़ा Cashback

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/01/Samsung-Galaxy-S21-FE-Price.jpg

Samsung ने हाल ही में अपने Flagship Smartphone गैलेक्सी एस21 एफई 5जी को इंडिया में लॉन्च किया था जो कि अब सेल के लिए आ चुका है। सैमसंग के इस बहुप्रतीक्षित फैन वर्जन को ग्राहक Samsung.com, Amazon.in समेत प्रमुख ऑनलाइन पोर्टल्स और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर आकर्षक सेल ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं। इसके अलावा इंडिया में इस Samsung Mobile फोन को OnePlus 9 और Asus ROG Phone 5 जैसे स्मार्टफोन्स से चुनौती मिलेगी। आइए आगे आपको Galaxy S21 FE 5G की भारत में कीमत, फीचर्स और हैंडसेट के साथ मिल रहे ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

Samsung Galaxy S21 FE 5 पर लॉन्च ऑफर्स

Samsung Galaxy S21 FE 5G को खरीदते समय अगर ग्राहक एचडीएफसी बैंक कार्ड ट्रांजैक्शन करते हैं तो इसपर 5000 रुपए के कैशबैक को पा सकते हैं। इसका मतलब फोन का बेस मॉडल कैशबैक के बाद 49,999 रुपये में पड़ेगा लेकिन कैशबैक वाला ये ऑफर 17 जनवरी तक है।

Samsung Galaxy S21 FE का प्राइस

यह मोबाइल फोन दो वेरिएंट्स में इंडिया में लॉन्च हुआ था। Samsung Galaxy S21 FE के 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 49,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 53,999 रुपये की कीमत पर बाजार में पेश किया गया था।