
Samsung Galaxy S21 FE 5G जल्द ही लॉन्च हो सकता है। रूमर्स की माने तो सैमसंग का यह स्मार्टफोन कंपनी का अलगा नेक्स्ट अफोर्डेबल फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा, जो कि अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन का डिजाइन Galaxy S21 और S21+ की तरह प्रीमियम होगा। सैमसंग के इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसकी कई मुख्य स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गई हैं। सैमसंग के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, AMOLED 120Hz डिस्प्ले और Snapdragon 888 SoC हो सकता है। सैमसंग का यह अब Google Play Console पर स्पॉट किया गया है, जिससे हिंट मिलता है कि यह फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। हालांकि कुछ दिनों पहले बेंचमार्क लिस्टिंग में फोन किसी और चिपसेट के साथ देखा गया था। Samsung Galaxy S21 FE 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और दूसरी डिटेल इससे लीक हुई है।
Samsung Galaxy S21 FE गूगल प्ले कंसोल
Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन लॉन्च से पहले Google Play Console पर लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग में सैमसंग के फोन की कई स्पेसिफिकेशन्स लीक हुी हैं। Google Play Console पर सैमसंग का यह फोन Exynos 2100 SoC के साथ लिस्ट है। इस प्रोसेसर में एक ARM Cortex-A78 कोर है जिसकी स्पीड 3GHz पर क्लॉक किया गया है। इसके साथ ही तीन Cortex-A78 कोर को 2.8GHz पर क्लॉक किया गया है और चार Cortex-A55 कोर को 2.2GHz पर क्लॉक किया गया है।
Google Play Console की माने तो सैमसंग का यह स्मार्टफोन 8GB की रैम के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन ग्राफिक्स के लिए Mali G78 GPU के साथ पेश किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित One UI 3 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : Motorola Moto E30 ने Geekbench पर दिखाई ताकत, जानें क्या होंगी सस्ते स्मार्टफोन की खूबियां
लिस्टिंग से पता चलता है कि सैमसंग के इस स्मार्टफोन में Full HD+ डिस्प्ले होगा जिसका रेजलूशन 1080 x 2009 पिक्सल होगा। सैमसंग के इस फोन की डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस फोन की डिस्प्ले फ्लैट होगी। यह भी पढ़ें : Vivo X70, Vivo X70 Pro, Vivo X70 Pro Plus स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
सैमसंग के इस स्मार्टफ़ोन में 6.4-इंच की AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz दिया जा सकता है। इसके साथ ही डिस्प्ले का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस कैमरा मॉड्यूल में 32MP + 12MP + 8MP कैमरा सेंसर दिए जाएंगे। इसके साथ ही फ्रंट कैमरा में 12MP का कैमरा दिया जा सकता है। सैमसंग के इस फोन में 4,370 mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।


















