सैमसंग वेबसाइट पर नज़र आया आने वाला स्मार्टफोन Samsung Galaxy S21 FE, कंपनी जल्द कर सकती है अनाउंस

Join Us icon

Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन की आँख-मिचौली जारी है। बीते कुछ महीनों से इस फोन ने इतना सस्पेंस बना रहा है जितना किसी थ्रिल मूवी में भी देखने को नहीं मिलता। लीक्स में इस फोन की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स तो सामने आती रही है लेकिन इस फोन के लॉन्च को लेकन असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सैमसंग तमाम बातों पर चुप्पी साधे हुए है लेकिन अब एक बार फिर से सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई स्मार्टफोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है।

Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस फोन का सपोर्ट पेज लाईव हो गया है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि यह सपोर्ट पेज पहले भी कंपनी वेबसाइट पर देखा गया था, लेकिन बाद में कंपनी ने इसे हटा लिया था। एक बार फिर से Samsung Galaxy S21 FE सपोर्ट पेज सामने आने के बाद उम्मीद की जा रही है अब शायद कंपनी इस फोन को जल्द ही मार्केट में पेज कर देगी और आने वाले दिनों में फोन की लॉन्च डिटेल्स को इंटरनेट पर टीज़ करते हुए लॉन्च डेट से पर्दा उठाया जा सकता है।

Samsung Galaxy S21 FE Support Page Live on official website launch soon

Samsung Galaxy S21 FE की स्पेसिफिकेशन्स

लीक्स की मानें तो सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई को 1080 x 2009 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। फोन में पंच-होल इनफिनिटी ‘ओ’ एमोलेड डिसप्ले देखने को मिल सकती है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। बताया जा रहा है कि सैमसंग अपने इस फोन को White, Graphite, Lavender और Olive Green कलर में पेश करेगी। यह भी पढ़ें : Xiaomi लाई दिवाली ऑफर, 14 स्मार्टफोन मॉडल पर भारी डिस्काउंट, सिर्फ ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर ही मिलेगी छूट!

Samsung Galaxy S21 FE को एंड्रॉयड 11 आधारित वन यूआई 3.1.1 पर पेश किया जा सकता है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट या फिर सैमसंग का ही एक्सनॉस 2100 चिपसेट देखने को मिल सकता है। मार्केट में यह सैमसंग फोन 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ एंट्री ले सकता है जिसके साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 660 जीपीयू दिए जाने की बात लीक में सामने आई है।

Samsung Galaxy S21 FE Support Page Live on official website launch soon

सैमसंग गैलेक्सी ए21 फैन एडिशन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। लीक के अनुसार इस फोन के बैक पैनल पर 32 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 2 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर देखने को मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन 4,370एमएएच बैटरी के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता है जो 25W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here