
Samsung Galaxy S25 FE फ्लैगशिप Galaxy S25 सीरीज का अगला मॉडल होगा। हालांकि अभी तक इस अपकमिंग FE मॉडल के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसका पूरा डिजाइन लीक्ड रेंडर्स के जरिए सामने आ चुका है। ये रेंडर्स OnLeaks और SammyGuru के माध्यम से आए हैं, जो 5K क्वालिटी और 360-डिग्री व्यू के साथ Galaxy S25 FE की झलक दिखाते हैं। चूंकि इसके पिछले वर्जन Galaxy S24 FE को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था, इसलिए S25 FE की लॉन्चिंग में अभी थोड़ा वक्त है। आइए, आगे आगामी फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy S25 FE डिजाइन (लीक)
- लीक्ड रेंडर्स के आधार पर, Galaxy S25 FE का डिजाइन Galaxy S25 से मेल खाता है, जिसमें फ्लैट फ्रेम और किनारों का इस्तेमाल किया गया है।फोन के बेजल्स भी काफी पतले नजर आ रहे हैं, जिससे इसकी स्क्रीन और प्रीमियम लुक बेहतर दिखाई देती है।
- इसमें पीछे की तरफ ट्रिपल-कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें तीन अलग-अलग कैमरा सेंसर Galaxy S25 की तरह ही वर्टिकली पोजिशन में लगाए गए हैं।
- लीक के मुताबिक, Galaxy S25 FE में 6.7-इंच Super AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह फीचर Galaxy S24 FE जैसा ही होगा।
- हालांकि, इस बार पीक ब्राइटनेस को 1,900 निट्स से बढ़ाकर 2,600 निट्स किया जा सकता है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी और बेहतर होगी।
- डाइमेंशन्स की बात करें तो Galaxy S25 FE का साइज 161.4 x 76.6 x 7.4mm बताया जा रहा है।
यह Galaxy S25 (7.2mm) से थोड़ा मोटा, लेकिन Galaxy S24 FE (8mm) से पतला होगा।
Samsung Galaxy S25 FE से हम क्या उम्मीद कर सकते हैं :
- पहले यह खबर सामने आई थी कि Samsung Galaxy S25 FE में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट दिया जा सकता है, जो कि FE सीरीज के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा था।
- हालांकि, हाल ही में सामने आई एक Geekbench लिस्टिंग, जो संभवतः Galaxy S25 FE की है, यह संकेत देती हैं कि फोन में Exynos 2400 चिपसेट हो सकता है।
- यह वही चिपसेट है जो Galaxy S24 FE और Galaxy S24 सीरीज में भी इस्तेमाल किया गया था। हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस कन्फ्यूजन को लेकर और भी स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।
- Galaxy S25 FE में 12MP फ्रंट कैमरा होने की संभावना है, जो कि Galaxy S25 सीरीज की तरह ही होगा। यह Galaxy S24 FE के 10MP फ्रंट कैमरा की तुलना में एक अपग्रेड होगा।
- इसके अलावा, Galaxy S25 FE के Android 16 आधारित One UI 8 के साथ लॉन्च होने की भी उम्मीद है।
Galaxy S25 FE की लॉन्चिंग में अभी कुछ महीने बाकी हैं और अगर Samsung अपने सामान्य शेड्यूल को फॉलो करता है, तो यह फोन अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है।
इसके भारत में भी ग्लोबल रिलीज के साथ ही आने की उम्मीद है।