डाइमेंसिटी 9400 चिपसेट के साथ आ सकता है Samsung Galaxy S25 FE, जानें ये लीक डिटेल्स

Join Us icon

Samsung Galaxy S25 FE अगले साल लॉन्च होने की उम्मीद है। इसे कुछ समय पहले लाए गए गैलेक्सी एस24 एफई के सक्सेसर के रूप में उतारा जाएगा। हालांकि अभी ब्रांड ने ऐलान नहीं किया है लेकिन आगामी मॉडल गैलेक्सी एस25 एफई के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि स्मार्टफोन में मीडियाटेक चिपसेट और ‘स्लिम’ डिजाइन देखने को मिल सकता है। आइए, आगे आपको फोन को लेकर आगे डिटेल देते हैं।

Samsung Galaxy S25 FE डिटेल्स (लीक)

  • सैमसंग अपने अपकमिंग Galaxy S25 FE को स्लिम फॉर्म फैक्टर के साथ लॉन्च करने की योजना बना रहा है। द इलेक की एक रिपोर्ट के अनुसार, इसमें गैलेक्सी S24 FE की तरह ही 6.7 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है।
  • बताया गया है कि सैमसंग सरफेस एरिया को बढ़ाते हुए बैटरी को पतला कर सकता है।
  • Samsung Galaxy S25 FE में मीडियाटेक चिपसेट होने की भी संभावना है, जबकि S25 फ्लैगशिप मॉडल्स में स्नैपड्रैगन चिपसेट लगाया जा सकता है।
  • कुछ पूर्व रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी सैमसंग गैलेक्सी एस25 सीरीज के लिए संभवत मीडियाटेक चिपसेट पर शिफ्ट हो सकती है। लेकिन ऐसा लगता है कि केवल FE मॉडल में ही यह मिलेगा।
  • उम्मीद यह भी है कि आगामी मॉडल Samsung Galaxy S25 FE मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 चिपसेट वाला हो सकता है।

Samsung Galaxy S24 FE promo video leaked specifications and colors revealed

Samsung Galaxy S25 FE लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)

Samsung Galaxy S25 FE अगले साल की तीसरी तिमाही के आसपास लॉन्च हो सकता है। जिसमें अभी भी काफी समय है। हालांकि यह देखना दिलचस्प है कि FE मॉडल स्लिम डिजाइन के साथ कैसा होगा। वहीं, लेटेस्ट मॉडल Samsung Galaxy S24 FE भारत में सितंबर में लाया गया है। जिसकी डिटेल आप आगे देख सकते हैं।

Samsung Galaxy S24 FE की कीमत

Galaxy S24 FE फोन के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 59,999 रुपये है। जबकि टॉप मॉडल 8GB + 256GB वैरियंट 65,999 रुपये में सेल होता है।

Samsung Galaxy S24 FE के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: Samsung Galaxy S24 FE में 6.7 इंच का FHD+ डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है। इस पर अडैप्टिव 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल जाती है।
  • प्रोसेसर: यह सैमसंग डिवाइस Exynos 2400e प्रोसेसर के साथ आता है।
  • कैमरा: स्मार्टफोन में बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 8MP का टेलीफोटो लेंस लगा है। वहीं, आगे की तरफ सेल्फी के लिए 10MP का फ्रंट कैमरा है।
  • बैटरी और चार्जिंग: Samsung Galaxy S24 FE में 4,700mAh की बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग मौजूद है।
  • सॉफ्टवेयर: Samsung Galaxy S24 FE मोबाइल एंड्राइड 14 आधारित OneUI के साथ मिलकर काम करता है। इसे सात साल तक प्रमुख OS और सुरक्षा अपडेट मिलते हैं।


Samsung Galaxy S24 FE Price
Rs. 39,999
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here