Exynos 2400 चिपसेट के साथ सामने आया Samsung Galaxy S25 FE, ग्लोबल वर्जन हुआ गीकबेंच पर स्पॉट

Join Us icon
Highlights

  • Galaxy S25 FE का ग्लोबल मॉडल SM-S731B के साथ Geekbench पर देखा गया है।
  • इसमें Exynos 2400 चिपसेट और Samsung Xclipse 940 GPU दिया जा सकता है।
  • यह 8GB रैम और Android 16 के साथ लिस्ट हुआ है।

Samsung अपनी फ्लैगशिप फैन एडिशन सीरीज का नया डिवाइस लाने की तैयारी में लग रहा है। इसे Samsung Galaxy S25 FE नाम से लाया जा सकता है। पिछले महीने इसका US वैरियंट (SM-S731U) Geekbench लिस्टिंग में देखा गया था। जिसमें Exynos चिपसेट की पुष्टि हुई थी। वहीं, अब इसका ग्लोबल वर्जन (SM-S731B) भी इसी प्लेटफार्म पर नजर आया है, जिससे इसके कुछ अहम स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy S25 FE गीकबेंच लिस्टिंग

  • Samsung Galaxy S25 FE के ग्लोबल वैरियंट में Exynos 2400 चिपसेट मिलेगा। जो s5e9945 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है।
  • यह एक डेका-कोर प्रोसेसर है जिसमें 1 प्राइम कोर @ 3.21GHz, 2 कोर @ 2.90GHz, 3 कोर @ 2.59GHz और 4 कोर @ 1.96GHz शामिल हैं।
  • लिस्टिंग के सोर्स कोड में Samsung Xclipse 940 GPU की मौजूदगी भी देखी गई है, जो इसे ग्राफिक्स के मामले में और दमदार बनाता है।
  • इससे साफ हो गया है कि Galaxy S25 FE में सभी मार्केट्स के लिए Exynos 2400 चिपसेट ही इस्तेमाल किया जाएगा और इसमें Snapdragon या Dimensity वैरियंट नहीं होंगे।
  • फोन में 8GB RAM और Android 16 आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिलने की पुष्टि हुई है।
  • Geekbench 6 स्कोर में डिवाइस ने सिंगल-कोर में 1931 और मल्टी-कोर में 6516 स्कोर किया है।

Samsung Galaxy S25 FE स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: इसमें FHD+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.7 इंच का डिस्प्ले हो सकता है।
  • कैमरा: डिवाइस के फ्रंट में 12-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा लगाया जा सकता है। जबकि इसके बैक पैनल में OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होने की बात कही गई है।
  • रेम और स्टोरेज: डिवाइस में 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज होने की उम्मीद है।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: यह One UI 8-आधारित Android 16 पर चलने की संभावना है।
  • डायमेंशन: रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy S25 FE का माप 162 x 77.3 x 8 मिमी हो सकता है।

Samsung Galaxy S25 FE लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)

पिछले साल पूर्व मॉडल Galaxy S24 FE को सितंबर में लॉन्च किया गया था। इसी पैटर्न को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि Samsung Galaxy S25 FE को इस साल सितंबर 2025 में पेश किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here