Samsung Galaxy S25 सीरीज में मिल सकता है फ्री Gemini एडवांस्ड सब्सक्रिप्शन और कार क्रैश डिटेक्शन फीचर

Join Us icon

Samsung की गैलेक्सी एस सीरीज काफी लोकप्रिय है। अफवाह है कि, अपकमिंग Samsung Galaxy S25 लाइनअप 22 जनवरी को लॉन्च हो सकता है। यदि पिछली लॉन्च टाइमलाइन को सही माना जाए तो, यूजर्स का Galaxy S25 श्रृंखला का इंतजार जल्द ही समाप्त हो जाएगा। वहीं, नई रिपोर्ट्स के अनुसार, गैलेक्सी एस25 सीरीज के मोबाइल्स में फ्री जेमिनी एडवांस्ड सब्सक्रिप्शन और कार क्रैश डिटेक्शन फीचर मिलने की बात सामने आई है। चलिए इस बारे में विस्तार से जानें।

Samsung Galaxy S25 सीरीज मिल सकते हैं बड़े लाभ

  • एंड्राइड अथॉरिटी ने Google App के लेटेस्ट बीटा वर्जन के सोर्स कोड की गहराई से जांच की है। इसमें कुछ कोड स्ट्रिंग्स मिले हैं, जो “जेमिनी एडवांस्ड” नाम के एक फ्री सब्सक्रिप्शन की ओर इशारा करते हैं। इसका सीधा मतलब यह हो सकता है कि, Google भविष्य में अपने यूजर्स को इस तरह की कोई मुफ्त सर्विस देने की योजना बना रहा है।
  • कोड में मिली स्ट्रिंग की मानें तो, आपके डिवाइस आपको जेमिनी एडवांस्ड के लिए एक, छह, नौ महीनों या एक साल की सब्सक्रिप्शन का एक्सेस देता है, जिसमें यूजर्स हमारे सबसे सक्षम AI मॉडल्स का उपयोग मुफ्त में कर सकते हैं।
  • एक और कोड से इस बात की पुष्टि होती है कि, यह स्ट्रिंग वास्तव में Galaxy S25 सीरीज से जुड़ी हुई है। इसका मतलब है कि, Galaxy S25 डिवाइस यूजर्स को जेमिनी एडवांस्ड के फ्री सब्सक्रिप्शन का फायदा मिल सकता है।

samsung-galaxy-s25-series-free-gemini-advanced-car-crash-detection-hindi

  • S25 सीरीज में से वेनिला S25 यूजर्स को तीन महीने की छूट मिल सकती है। जबकि, S25+ और S25 अल्ट्रा को छह महीने और एक साल की जेमिनी एडवांस्ड सदस्यता मिल सकती है।
  • कंपनी के फ्री सब्सक्रिप्शन से जुड़ी जानकारी Galaxy S25 सीरीज के लॉन्च इवेंट के दौरान सामने आने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, यह ऑफर सिर्फ ऐसे लोगों को ही आकर्षित कर सकता है, जो Galaxy S25 मॉडल्स खरीदने का मन बना रहे हैं।
  • बता दें, जेमिनी एडवांस्ड गूगल का सबसे पावरफुल AI है, जिसकी कीमत $19.99 (लगभग ₹1,950) प्रति महीने है। इसमें यूजर्स को जेमिनी 2.0 फ्लैश, 1.5 डीप रिसर्च, 2TB Google One स्टोरेज और एक बार में 1,000,000 टोकन प्रोसेस करने की क्षमता जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो, एंड्राइड अथॉरिटी ने लीक हुए फर्मवेयर फाइल्स का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है कि, Galaxy S25 सीरीज में कार क्रैश डिटेक्शन सेंसर दिया जाएगा। हालांकि, यह फीचर पहले से ही Galaxy S24 सीरीज, Galaxy Z Fold 5, और इसके बाद के सभी डिवाइस में भी उपलब्ध है, लेकिन इसे अभी तक किसी भी क्षेत्र में लाइव नहीं किया गया है और न ही यह ऐप Settings में उपलब्ध है।

दक्षिण कोरियाई ब्रांड OneUI 5.1.1 बिल्ड के बाद से इस पर काम कर रहा है, लेकिन अभी तक इसे लॉन्च नहीं किया गया है। क्रैश डिटेक्शन एक जीवन रक्षक सुविधा है जो यह निर्धारित करती है कि उपयोगकर्ता संभावित कार दुर्घटना में फंस गया है। साथ ही आपातकालीन सेवाओं को स्वचालित रूप से कॉल करता है। यह पहले से ही Pixel और iPhone में उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here