Samsung Galaxy S27 Ultra का डमी यूनिट लीक, नए कैमरा डिजाइन की झलक आई सामने

Samsung की अगली फ्लैगशिप S27 सीरीज को आने में कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन प्रीमियम मॉडल Galaxy S27 Ultra को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। लेटेस्ट लीक Android Headlines ने OnLeaks के साथ मिलकर शेयर किया है। जिसमें नए Samsung Galaxy S27 Ultra का डमी यूनिट दिखाया गया है। इससे फोन के डिजाइन, साइज और कैमरा मॉड्यूल की जानकारी मिल गई है। जिसके बारे में डिटेल्स आगे दी गई हैं।
Samsung Galaxy S27 Ultra का डिजाइन लीक
यूनिट के अनुसार, आगामी Galaxy S27 Ultra का साइज 163.76 x 78.25 x 7.97mm हो सकता है। यह इसके पिछले मॉडल Galaxy S26 Ultra के साइज 163.6 x 78.1 x 7.9mm के लगभग बराबर है। यानी नए फोन के डिजाइन में बड़े बदलाव की बजाय कैमरा मॉड्यूल में बदलाव हो सकता है। क्योंकि डमी यूनिट में फोन के रियर पैनल पर नया कैमरा बार दिखाई देता है। इसके ऊपर उठा हुआ हिस्सा भी दिया गया है। जिसमें कैमरे मौजूद हैं। हालांकि, फोन के बाकी डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव नजर नहीं आ रहा है।
Galaxy S27 Ultra के नए कैमरा डिजाइन का एक बड़ा फायदा Qi2 मैग्नेटिक चार्जिंग के तौर पर देखने को मिल सकता है। अब तक Samsung ने अपनी Galaxy S सीरीज में बिल्ट-इन Qi2 मैग्नेट शामिल नहीं किए हैं। इसकी एक वजह S Pen के साथ मैग्नेट के संभावित इंटरफेरेंस को माना जाता है।
Galaxy S26 Ultra में भी मैग्नेटिक एक्सेसरीज इस्तेमाल करने के लिए Qi2 मैग्नेटिक केस की जरूरत पड़ती है। इसके कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन भी मैग्नेटिक एक्सेसरीज के उपयोग में परेशानी पैदा कर सकता है। वहीं, अब Galaxy S27 Ultra में कैमरा बार को नए तरीके से डिजाइन किया गया है, ऐसे में फोन में मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है। हालांकि, Samsung ने इस फीचर की पुष्टि नहीं की है।
डमी यूनिट को किसी फ्लैट सरफेस पर रखने पर यह स्टेबल नजर आया है। इससे टेबल पर फोन रखने के बाद कैमरा मॉड्यूल की वजह से होने वाली दिक्कत कम हो सकती है। हालांकि, स्क्रीन के निचले दाएं हिस्से पर टैप करने पर डिवाइस में कुछ हद तक मूवमेंट नजर आया है। बता दें कि यह केवल डमी यूनिट है, इसलिए असली फोन अलग भी हो सकता है।
Galaxy S27 Ultra स्पेसिफिकेशंस संभावित
लीक के मुताबिक, Galaxy S27 Ultra के नए कैमरा बार में Galaxy S26 Ultra के मुकाबले एक कैमरा कम हो सकता है। Samsung इस बार 3x टेलीफोटो कैमरा हटा सकता है। इसकी जगह फोन में 200MP का मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP का 5x टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है।
फोन के निचले हिस्से में पहले की तरह S Pen स्लॉट बाईं तरफ देखने को मिला है। इसके अलावा स्पीकर, USB Type-C पोर्ट और SIM कार्ड ट्रे भी नीचे की तरफ मौजूद हैं। वहीं, पावर और वॉल्यूम बटन फोन के दाईं तरफ दिए गए हैं।
कब लॉन्च हो सकता है Samsung Galaxy S27 Ultra
Samsung ने Galaxy S27 Ultra के लॉन्च या फीचर्स को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन नए साल 2027 में आ सकता है। इसकी ज्यादा जानकारी के लिए आने वाले लीक्स का इंतजार करना होगा।आप आगे भी Galaxy S27 सीरीज के अपडेट लेने के लिए 91मोबाइल्स साइट पर विजिट करते रहें।