सैमसंग गैलैक्सी एस8 और एस8 प्लस भारत में लॉन्च, जानें कब से होगा सेल के लिए उपलब्ध और क्या होगा खास

Join Us icon

कोरियन स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने पिछले माह ही न्यूयार्क में अपने सबसे स्मार्ट डिवाईस गैलेक्सी एस8 को लॉन्च किया था। इसके बाद से ही गैलेक्सी सीरीज़ के इस नए फोन का इंतजार भारत में हो रहा था और आज कंपनी ने गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8 प्लस को भारत में लॉन्च कर दिया है। गैलैक्सी एस8 को जहां 57,900 रुपये वहीं गैलेक्सी एस8 प्लस को 64,900 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है, जो 5 मई से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

आर्कषक लुक वाला आॅनर बी 2 भारत में लॉन्च

राजधानी में ईवेंट के माध्यम से सैमसंग के इस नए फोन के दोनों मॉडल पेश किए गए हैं जो फिलहाल प्री ​रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है। सैमसंग आॅफिशियल वेबसाइट, फ्लिपकार्ट के साथ ही यह आॅफलाईन माध्यम पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने अपने इस फोन को सैमसंग पे से लैस किया है।

samsung-galaxy-s8-1

सैमसंग के इस शानदान फोन की बात करें तों कंपनी ने अपने लेटेस्ट डिवाईस गैलेक्सी एस8 को 5.8-इंच तथा गैलेक्सी एस8 प्लस को 6.2-इंच की क्वॉडएचडीप्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले पर पेश किया है। 18:9 स्क्रीन टू बॉडी रेशियो वाली इस डिसप्ले को इनफिनिटी डिस्प्ले कहा गया है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा फोन के भारतीय मॉडल एक्सनोस 8895 चिपसेट पर कार्य करते हैं।

samsung-galaxy-s8-2

गैलेक्सी एस8 के दोनो मॉडल 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किए गए हैं, जिनकी मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इनमें 12-मेगापिक्सल के डुअल पिक्सल रियर कैमरे तथा सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।

फ्रंट फ्लैश और 4जी वोएलटीई के साथ वीडियोकॉन ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन

पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी एस8 में 3,000एमएएच और गैलेक्सी एस8 प्लस में 3,500एमएएच की बैटरियां दी गई हैं जो वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं। ये दोनों ही मॉडल में 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ ही वाईफाई, ब्लूटूथ, एनएफसी तथा फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स मौजूद है। फोन को मिली आईपी रेटिंग गैलैक्सी एस8 और एस8 प्लस को वाटर और डस्ट प्रू​फ बनाती है।