
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आॅनर ने अपने कम बजट वाले मोबाईल आॅनर बी के उन्नत वर्ज़न आॅनर बी 2 को भारत में लॉन्च कर दिया है। 4जी वोएलटीई सपोर्ट वाले इस फोन की कीमत इंडियन मार्केट में 6,999 रुपये रखी गई है, जो आर्कटिक वाईट, आॅबसिडीयन ब्लैक और सैंड गोल्ड कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।
आॅनर बी 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी की ओर से इसे 4.5-इंच की डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन ईएमयूआई 3.1 लाईट के साथ एंडरॉयड लॉलीपॉप पर पेश किया गया है जो 1गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर 64बिट मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर पर काम करता है।
फ्रंट फ्लैश और 4जी वोएलटीई के साथ वीडियोकॉन ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन
कंपनी की ओर से इसे 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है, जिसे कार्ड के जरिये 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
आॅनर बी 2 में लगी एलईडी नोटिफिकेशन लाईट इस फोन की खास लुक प्रदान करती है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए 2,100एमएएच की बैटरी दी गई है। आॅनर का यह फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ भारतीय यूजर्स को बेहतरीन इंटरनेट का अनुभव देने में सक्षम है।





















