सैमसंग गैलेक्सी एस 8 में नहीं होगा होम बटन

Join Us icon

कुछ दिनों पहले ही जहां सैमसंग गैलैक्सी एस 8 को लेकर यह खबर सामने आई थी कि इसे एमडब्ल्यूसी में लॉन्च न करके अप्रैल माह में बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं अब इस फोन के फ़ीचर को लेकर रोचक लीक सामने आया है। ताजा लीक में गैलेक्सी एस8 के कुछ ऐसे फ़ीचर्स का खुलासा हुआ है जिनके बाद सैमसंग के इस फोन की तुलना एप्पल से की जा रही है।

रिलायंस जियो की फ्री सर्विस से बेहतर है एयरटेल का प्लान! जानें क्यों

सैमसंग के बहुप्र​तीक्षित स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 को लेकर सामने आए नए लीक अनुसार इस फोन को एप्पल के 3डी टच की तरह ही प्रैशर सेंसेटिव ​डिसप्ले पर दो स्क्रीन वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग के इस फोन को गैलेक्सी एस 8 और एस 8प्लस नाम से 5.7 इंच तथा 6.2 इंच की स्क्रीन पर पेश किया जा सकता है।

galaxy-s8-1 91Mobiles

एंडरॉयड सोल के मुताबिक हो सकता है कि सैमसंग के इस फोन में होम बटन न दिया जाए और इसे पूरी तरह से टच स्क्रीन का रखा जाए। इस खबर के अनुसर एस 8 के मॉडल्स को कंपनी के सीईओ और वाइस चेयरमैन को अप्रूवल के लिए भेजे जा चुके हैं।

लीक की मानें तो सैमसंग गैलेक्सी एस8 में डुअल कैमरा सपोर्ट होगा तथा हैडफोन कनेक्शन के लिए इसमें 3.5एमएम का आॅडियो जैक नहीं दिया जा जाएगा। फोन की अन्य लीक स्पेसिफिकेशन्स पर गौर किया जाए तो एस8 को स्नैपड्रैगन 835 के लेटेस्ट चिपसेट पर पेश किया जाएगा।

Photo: galaxys7active.com
Photo: galaxys7active.com

फोन में 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है तथा कंपनी इस गैलेक्सी नोट 7 की खराबी के बाद कंपनी को हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए गैलेक्सी एस 8 की 60 मिलियन से ज़्यादा यूनिट बेचने की योजना बना रही है।

6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी वाले नोकिया 8 की जानकारी लीक

आपकों बता दें कि अगर ऐसा होता है तो यह गिनती सैमसंग द्वारा पिछले तीन सालों में बेचे गए किसी भी डिवाईस से ​अधिक होगी। बहरहाल गैलेक्सी एस8 के बारे सभी ख़बरें फिलहाल अफवाह के तौर पर ही मानी जा रही है और सभी गैजेट्स प्रेमियों को कंपनी की ओर से इस फोन की लॉन्चिंग का ही इंतजार है।