6जीबी रैम और 256 जीबी मैमोरी से लैस होगा गैलेक्सी एस8

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2016/11/Galaxy-S8.jpg

सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 को लेकर हुई फजीहत के बाद सैमसंग अपने नए फ्लैगशिप फोन को लेकर कोई कोताही नहीं बरतना चाहता। कंपनी के नए फोन गैलेक्सी एस8 को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चा जारी है और अब तक मिली जानकारियों के अनुसार ऐसा लग रहा है जैसे कंपनी पहले से पूरी तैयारी किये बैठी है। वहीं आज गैलेक्सी एस8 के बारे में एक और नई जानकारी सामने आई है जिससे देखकर आप भी समझ सकते हैं कि कैसा होगा नया फोन।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 को 6जीबी रैम और 256जीबी की पॉवरफुल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। टेकटेस्टीक पर छपी खबर में इस बात का खुलासा किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 256 जीबी की इंटरनल मैमोरी होगी और इस फोन को 2017 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि अब तक इतनी मैमोरी सिर्फ एसडी कार्ड के जरिये ही बढ़ाई जा सकती थी, परंतु इंटरनल मैमोरी 256 देने के बाद सैमसंग इस राह में एक बड़ा बदलाव लाने जा रहा है।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 का मॉडल नबंर का हुआ खुलासा, जाने कैसा होगा यह फोन

खबरों के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एस8 दो अलग वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है, जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 और एक्सनोस 9 सीरीज़ के चिपसेट पर आधारित होगा। एक्सनोस चिपसेट का निर्माण सैमसंग द्वारा ही किया जाता है।

इसी के साथ आने वाले गैलेक्सी में फ्रंट पैनल से होम बटन को हटाया जा सकता है। होम बटन की जगह फिंगर​​प्रिंट सैंसर होने की उम्मीद है, जो अल्ट्रासोनिक टेक्नोलॉजी पर कार्य करेगा।
कीमत के हिसाब से गैलेक्सी एस8 का मूल्य सैमसंग गैलेक्सी एस7 से 30 प्रतिशत तक अधिक रखा जा सकता है।

स्लीक डिजाइन और ताकतवर कैमरे से लैस होगा सैमसंग गैलेक्सी एस8

इनके अलावा सैमसंग गैलेक्सी एस8 में बेहतरीन स्लिक डिज़ाइन के साथ 4के डिस्पले, डुअल रियर कैमरा, वायरलैस चार्जिंग व आईरिस स्कैनर जैसे आर्कषक फीचर देखने को मिलेगे। कंपनी की ओर से हालांकि गैलेक्सी एस8 हो लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है लेकिन इस फोन के दमदार फीचर्स की बातों से अफवाहों का बाजार गर्म है।