सैमसंग गैलेक्सी एस9

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/02/Samsung-Galaxy-S9-and-s9-plus-Launch-india.jpg

सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्राइस इन इंडिया
सैमसंग गैलेक्सी एस9 4जीबी रैम, 64जीबी मैमोरी- 59,999 रुपये
सैमसंग गैलेक्सी एस9 4जीबी रैम, 256जीबी मैमोरी- 67,999 रुपये

जैसा कि मालूम है सैमसंग अपने हर साल अपने दो फ्लैगशिप फोन को लॉन्च करता है। 2017 में जहां मार्च में कंपनी ने गैलेक्सी एस 8 को पेश किया था। वहीं सितंबर में कंपनी ने गैलेक्सी नोट 8 को लॉन्च किया गया था। नए साल में कंपनी ने गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ के लॉन्च के साथ अपने फ्लैगाशिप फोन की शुरुआत कर दी है। दमदार स्पेसिफकेशन और शानदार डिजाइन के बदौलत इन फोंस की काफी चर्चा हो रही है। भारतीय मोबाइल यजूर्स इस फोन के बारे में जानना चाहते हैं कि यह कैसा है। तो चलिए सैमसंग गैलेक्सी एस9 के प्राइस, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं।

डिजाइन
सैमसंग गैलेक्सी एस8 के साथ कंपनी ने बेज़ल लेस डिसप्ले की शुरुआत की थी और नए गैलेक्सी एस9 में भी आपको यही डिजाइन देखने को मिलेगी। फोन के होम पैनल पर कोई भी बटन नहीं है। साइड पैनल पर बटंस होंगे । वहीं पिछले पैनल में हार्टरेट सेंसर और फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। डिजाइन के मामले में गैलेक्सी एस9 में आपको ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि डिजाइन में एक अंतर है। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के पिछले पैनल में दिया गया है जो कैमरा लेंस के साथ में ही है। परंतु इस बार अच्छी बात यह है कि फिंगरप्रिंट सेंसर नीचे की ओर दिया गया है जो कि पिछले बार पास में दिया गया था और यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा था। दूसरे गैलेक्सी एस सीरीज के फोन की तरह गैलेक्सी एस9 भी ग्लास है। वहीं यह फोन भी आईपी68 सर्टिफाइड है। डिजाइन में एक अंतर और है कि बेज़ल्स पहले से भी कम हो गए हैं।

डिसप्ले
सैमसंग गैलेक्सी एस9 आपको 5.8—इंच की सुपर एमोलेड क्वाड एचडी+ स्क्रीन देखने को मिलेगी। इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 2960 x 1440 पिक्सल है और कंपनी इसमें कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया है। फोन में बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ ही फोन में आपको डुअल कर्व्ड स्क्रीन देखने को मिलेगा। डिसप्ले बेहद शानदार है और धूम में भी आसानी से देख सकते हैं।

हार्डवेयर
सैमसंग गैलेक्सी एस9 में आपको 64जीबी और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। हालांकि इसका एक संस्करण 128जीबी का भी है लेकिन फिलहाल वह भारत में नहीं आएगा। इसके साथ ही फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। गैलेक्सी एस8 की तरह ही सैमसंग गैलेक्सी एस9 को भी दो चिपसेट मॉडल में पेश किया गया है। कंपनी इसे एक्सनोस 9810 चिपसेट और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट लॉन्च किया है। भारत में एक्नोस चिपसेट वाला फोन है। इसमें 4×2.8गीगाहट्र्ज मोनगूज़ एम3 और 4×1.9गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स—ए55 के दो क्वाडकोर प्रोसेसर हैं। प्रोसेसिंग के मामले में ये बेहद ही शानदार हैं।

सॉफ्टवेयर
सैमसंग गैलेक्सी एस9 में आपको एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो पर उपलब्ध है। कंपनी ने फोन के साथ कई नए ऐप्स दिए हैं। सॉफ्टवेयर के मामले में यह पुराने फोन का ही अहसास कराएगा।

कैमरा
कंपनी ने इस बार कैमरे पर विशेष ध्यान दिया है। गैलेक्सी एस9 में तो 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। कंपनी ने इसे वेरियेबल अपर्चर के साथ पेश किया है जहां एक ही कैमरे के साथ एफ/1.6 और एफ/2.4 अपर्चर का उपयोग कर सकते हैं। पहली बार किसी फोन में इस तकनीक देखा गया है। वहीं इसमें डुअल पिक्सल और ओआईएस जैसे फीचर्स भी लैस किया गया है। फोन में लो लाइट और बोके इफेक्ट जैसे आॅप्शन हैं। वहीं सेल्फी के लि एफ/1.7 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी
इस फोन में आपको दोहरा सिम सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा 4जी वोएलटीई सपोर्ट भी है। वहीं ए9 में आपको हार्टरेट सेंसर यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी भी दिया गया है।

बैटरी
सैमसंग गैलेक्सी एस9 में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है और यह फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस9 के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडल सैमसंग गैलेक्सी एस9
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच) 5.8 इंच (14.35 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशन क्यूएचडी+ (2960 x 1440 पिक्सल), 18.5:9 आसपेक्ट रेशियो, बेज़ल लेस डिसप्ले
प्रोटेक्शन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5
स्क्रीन टाइप सुपर एमोलेड
टचस्क्रीन हां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845,
एक्सनोस 9810
प्रोसेसर आॅक्टाकोर (4×2.7गीगाहट्र्ज कोरयो और 4×1.8गीगाहट्र्ज कोरयो),
आॅक्टाकोर (4×2.8गीगाहट्र्ज मोनगूज़ एम3 और 4×1.9गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स—ए55)
ग्राफिक्स प्रोसेसर माली-जी71 एमपी20- ईएमईए/एड्रीनो 630
मैमोरी
रैम 4जीबी
इंटरनल मैमेरी 64जीबी/256जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी 400जीबी माइक्रोएसडी
कैमरा
रियर कैमरा डुअल कैमरा 12-मेगापिक्सल (एफ/1.6, एफ/2.4 आॅटोफोकस डुअल पिक्सल पीडीएफ)
रियर फ्लैश हां
फ्रंट कैमरा 8-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश हां
वीडियो रिकॉर्डिंग 2,160 @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड वी8.0(ओरियो)
यूआई सैमसंग एक्सपीरियंस
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता 3,000 एमएएच
रीमूवेबल बैटरी नहीं
बैटरी टाइप लिथियम आॅयन
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइज सिम1- नैनो, सिम 2- नैनो
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
वाई-फाई हां
जीपीएस हां
ब्लूटूथ हां
एनएफसी हां
यूएसबी ओटीजी हां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर हां
इंफ्रारेड नहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसर हां
एक्सेलेरोमीटर हां
एंबियंट लाइट सेंसर हां
जायरोस्कोप हां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयर हां
हेडफोन हां, 3.5एमएम आॅडियो जैक
एफएम हां
डायमेंशन 147.7 x 68.7 x 8.5एमएम
वज़न 163 ग्राम
कलर मिडनाइड ब्लैक, टाइटेनियम ग्रे, लिलका परपल