
Huawei ने अप्रैल 2026 में Pura 90 सीरीज लॉन्च की थी। वहीं, अब इसमें एक नए स्मार्टफोन की एंट्री को लेकर जानकारी सामने आई है। टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, कंपनी Huawei Pura 90 Plus को लेकर आ सकती है। इस फोन का इंटरनल कोडनेम Lucia बताया गया है। लीक में 50MP का 1-इंच मेन कैमरा सेंसर और अहम स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Huawei Pura 90 Plus के स्पेसिफिकेशंस लीक
लीक के अनुसार, आगामी Huawei Pura 90 Plus में 6.8-इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिल सकता है। फोन के रियर पैनल पर ट्रायंगल शेप का ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल मिलने की उम्मीद है। जिसे ऊपर बाईं ओर रखा जा सकता है। यह डिजाइन मौजूदा Pura 90 सीरीज के लुक से मिलता-जुलता हो सकता है।
अपकमिंग Huawei Pura 90 Plus फोन के संभावित कलर ऑप्शंस में Obsidian Black, Snow White, Dawn Gold और Sunset Purple शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इन रंगों और डिजाइन से जुड़ी जानकारी फिलहाल लीक पर आधारित है।
Huawei Pura 90 Plus का सबसे खास फीचर इसका 50MP का 1-इंच RYYB मेन कैमरा सेंसर हो सकता है। इसके साथ वेरिएबल अपर्चर मिलने की बात सामने आई है। टिप्स्टर का कहना है कि इस साल आने वाले स्मार्टफोंस में इस तरह का कैमरा सेटअप खास हो सकता है।
RYYB कैमरा सेंसर में सामान्य RGB फिल्टर के बजाय रेड, येलो, येलो और ब्लू कलर फिल्टर उपयोग किए जाते हैं। Huawei अपने कुछ फ्लैगशिप स्मार्टफोंस में इस तकनीक का उपयोग पहले भी कर चुका है। जिससे सेंसर को ज्यादा रोशनी मिलती है। यानी कम रोशनी में तस्वीरें लेने में मदद मिल सकती है। वहीं, वेरिएबल अपर्चर कैमरे को अलग-अलग रोशनी की स्थितियों के हिसाब से एडजस्ट करने की सुविधा देता है।
हालांकि, Pura 90 Plus के बाकी कैमरों के मेगापिक्सल, टेलीफोटो कैमरे और अल्ट्रा-वाइड सेंसर के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है।
अगले साल आ सकता है छोटा मॉडल
लीक में Huawei के एक छोटे स्क्रीन वाले मॉडल का भी जिक्र हुआ है। जब टिप्स्टर से करीब 6.1-इंच डिस्प्ले वाले फोन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि ऐसा मॉडल 2027 की दूसरी छमाही में आ सकता है। इससे फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि Huawei इस छोटे मॉडल को Pura 90 सीरीज में लाएगा या किसी दूसरे नाम से पेश करेगा।
यदि यह लीक सही साबित होता है तो आगामी Huawei Pura 90 Plus कैमरा के मामले में एक और शानदार ऑप्शन बन सकता है। हालांकि फिलहाल कंपनी की आधिकारिक घोषणा और पूरे स्पेसिफिकेशंस आने का इंतजार करना होगा। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।














