
साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Samsung ने पिछले महीने के आखिर में भारतीय मार्केट में दो नए टैबलेट को लॉन्च किए थे, जिनमें Samsung Galaxy Tab S5e और Galaxy Tab A 10.1 शामिल थे। वहीं, अब कंपनी ने अपने टैबलेट की पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए नए टैबलेट Galaxy Tab A 8.0 (2019) को पेश किया है।
नाम से ही पता चलता है कि यह टैबलेट 8-इंच के डिसप्ले साइज के साथ आता है। वहीं, पुराने वर्जन के मुकाबले सैमसंग ने इसमें बेहतर डिजाइन के साथ ही नई स्पेसिफिकेशंस भी दी है। इसके अलावा इसमें सैमसंग फैमली शेयर फीच है, जिससे आप अपने नोट्स और फोटोज को आसानी से शेयर कर सकते हैं। Samsung Galaxy Tab A 8.0 (2019) टैबलेट के साथ कंपनी 2 महीने का यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन और 3 महीने का स्पॉटीफाई प्रीमियम सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है।
स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें इस टैब की स्पेसिपिकेशन्स की तो इसमें 8.0-इंच की WXVGA डिसप्ले दी गई है, जिसका रिजोल्यूशन 1280 x 800 पिक्सल्स है। इसके साथ ही यह डिसप्ले 16:10 एक्सपेक्ट रेश्यो के साथ आती है। टैबलेट क्वॉड-कोर चिपसेट के साथ आता है। इसमें 2जीबी रैम और 32जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसे भी पढ़ें: 7,070एमएएच बैटरी और 10.5-इंच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ Samsung का पावरफुल Galaxy Tab S5e
फोटोग्राफी के लिए Galaxy Tab A 8.0 (2019) में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 2-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा टैबलेट में पावर बैकअप के लिए 5,100एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं, यह एंडरॉयड 9 पाई बेस्ड वनयूआई पर काम करता है।
इसके अलावा इसमें बेसिक कनेक्टिविटी के सभी ऑप्शन मौजूद हैं। टैबलेट में वाईफाई 802.11 ए/बी/जी/एन, यूएसबी 2.0, ब्लूटूथ वी4.2 आदि है। वहीं, टैबलेट वाई-फाई और वाई-फाई + एलटीई वेरिएंट में आता है। सैमसंग ने फिलहाल इसकी कीमत की जानकारी नहीं है।






















