
Samsung ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक नया डिवाईस लॉन्च किया है। हर बजट में अपने मोबाइल फोन लाने वाली इस कंपनी ने इस बार मिट बजट का टैबलेट डिवाईस पेश किया है। कंपनी की ओर से Samsung Galaxy Tab A7 इंडिया में लॉन्च किया गया है जो बड़ी डिसप्ले और पावरफुल बैटरी के साथ शानदार फीचर्स से लैस है। सैमसंग गैलेक्सी टैब ए7 की शुरूआती कीमत 17,999 रुपये है जो आज से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गया है।
Samsung Galaxy Tab A7
सैमसंग के इस नए टैबलेट डिवाईस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे मैटल फिनिश के साथ पेश किया गया है। गैलेक्सी टैब ए7 में 2000 x 1200 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 10 इंच की बड़ी डब्ल्यूयूएक्सजीए+ टीएफट स्क्रीन दी गई है जिसके चारों ओर सॉफ्ट बेजल्स मौजूद है। इस डिवाईस का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 80 प्रतिशत का है। टैब का फ्रंट पैनल पूरी तरह से बटनलेस है तथा हॉरिजॉन्टल प्लेस करने पर सेल्फी कैमरा उपरी ओर आता है।
Samsung Galaxy Tab A7 को कंपनी की ओर से एंडरॉयड ओएस पर लॉन्च किया गया है जो (4×2.0GHz + 4×1.8GHz) की क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट पर रन करता है। भारत में यह डिवाईस एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 3 जीबी की रैम सपोर्ट करता है। टैब ए7 में 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी टैब ए7 के फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर उपरी दाएं कोने पर 8 मेगापिक्सल पावर वाला रियर कैमरा फिट किया गया है। टैब के बैक पैनल पर बीच में Samsung की ब्रांडिंग दी गई है तथा यहां अन्य कोई सेंसर मौजूद नहीं है।
Samsung Galaxy Tab A7 के साईड पैनल पर 3.5एमएम जैक के साथ ही यूएसबी टाईप सी पोर्ट और चार स्पीकर ग्रिल दिए गए हैं जो डॉल्बी एटमॉस सराउंड तकनीक से लैस है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए सैमसंग का यह नया डिवाईस फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 7,040 एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है।
कीमत
Samsung Galaxy Tab A7 इंडिया में दो मॉडल्स में लॉन्च हुआ है। डिवाईस के Wi-Fi मॉडल की कीमत जहां 17,999 रुपये है वहीं LTE मॉडल को 21,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। यह टैबलेट Dark Gray, Gold और Silver कलर में खरीदा जा सकेगा। लगे हाथ आपको बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी टैब ए7 के साथ दो महीने का YoutTube Premium सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिल रहा है।





















