सैमसंग गैलेक्सी टैब ई 8.0 (2017) को मिला वाई-फाई सर्टिफिकेशन, जल्द हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

कोरियन कंपनी सैमसंग जल्द ही अपनी गैलेक्सी टैबलेट सीरीज़ में एक नया ​डिवाइस जोड़ सकती है। ताजा जानकारी के अनुसार सैमसंग के आगामी ​टैबलेट को वाई-फाई अलायंस द्वारा वाई-फाई सर्टिफाइड किया गया है। खबर के अनुसार यह डिवाइस सैमसंग द्वारा पिछले साल लॉन्च किए गए गैलेक्सी टैब ई 8.0 का ही उन्नत वर्ज़न गैलेक्सी टैब ई 8.0 (2017) है।

सोनी ने भेजे मीडिया इन्वाईट, पेश कर सकती है ज़ेड5 प्रीमियम 2017

द एंडरॉयड सोल के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी टैब ई 8.0 के 2017 वेरिएंट को मॉडल नंबर एसएम-टी378के साथ वाई-फाई अलायंस पर लिस्ट किया गया है जहां उसे वाई-फाई सर्टिफाइड बताया गया है। वेब के अनुसार यह डिवाइस कंपनी द्वारा जल्द ही अंर्तराष्ट्रीय बाज़ार में प्रस्तुत किया जा सकता है तथा मॉडल नंबर को देखते हुए कहा जा सकता है कि इस डिवाइस की ​सेल की शुरुआत कोरिया से की जाए।

samsung-tab-wifi

वाई-फाई ​सर्टिफिकेशन के अनुसार गैलेक्सी टैब ई 8.0 (2017) 2.4गीगाहर्ट्ज़ सिंगल बैंड वाई-फाई फ़ीचर्स से लैस होगा। सैमसंग द्वारा इस डिवाइस को 8-इंच की स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। पिछले साल लॉन्च हुए गैलेक्सी टैब ई 8.0 पर नज़र डाले तो यह डिवाइस भी 8-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले पर पेश किया गया था।

सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) ऐक्सनोस 7870 चिपसेट पर हो सकता है लॉन्च

इसमें 1.5जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई थी जो क्वाल-कॉम स्नैपड्रैगन 410 चिपसेट पर रन करता था। यह डिवाईस एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो आधारित था जिसमें 5,000एमएएच की बैटरी शामिल थी। फिलहाल गैलेक्सी टैब ई 8.0 (2017) के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर अन्य कोई खुलासा नहीं हुआ है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही अपने इस डिवाइस को सार्वजनिक करेगी।