
Samsung ने हाल ही में अपनी टैबलेट पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए भारत में Galaxy Tab A 8.0 (2019) को लॉन्च किया था। वहीं, खबर सामने आ रही है कि कंपनी इस साल अपनी टैब एस सीरीज के अंदर Galaxy Tab S6 को भी पेश कर सकती है। हाल ही में खबर सामने आई थी, जिसके अनुसार कंपनी Galaxy Tab S लाइनअप के अंदर S5 को पेश न करते हुए सीधा Tab S6 को लॉन्च करेगी। वहीं, Galaxy Tab S5e पहले से ही मार्केट में उपलब्ध है। अब सैमसंग द्वारा Tab S6 के ऑफिशियल लॉन्च से पहले इसकी लाइव इमेज सामने आई हैं।
SamMobile ने Galaxy Tab S6 की लाइव इमेज को लीक किया है। तस्वीरों के अनुसार Galaxy Tab S6 स्टायलस सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा जो कि इसके रियर पैनल से क्लियर हो रहा है। अगर रिपोर्ट पर भरोसा किया जाए तो Samsung Galaxy Tab S6 को 10.5-इंच डिसप्ले के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, इस बार गैलेक्सी टैबलेट के बेस मॉडल में 128जीबी की स्टोरेज दी जा सकती है। इससे पहले कंपनी अपनी बेस मॉडल में 64जीबी की स्टोरेज पेश करती थी। वहीं, इसके हाई-एंड वेरिएंट में 256जीबी की स्टोरेज दी जा सकती है। इसे भी पढ़ें: Galaxy A50s फोन भी लॉन्च करेगी Samsung, बेंचमार्किंग साइट पर हुआ लिस्ट
इसके अलावा स्टायलस को ब्लूटूख से कनेक्ट किया जा सकेगा। वहीं, ऐसा हो सकता है कि सैमसंग S-Pen को नए फीचर्स के साथ पेश करे। इतना ही नहीं तस्वीरों से यह बात सामने आई है कि इस टैबलेट में डुअल रियर कैमरा होगा। अगर ऐसा हुए तो यह कंपनी का पहले टैब होगा, जिसमें एक नहीं बल्की दो कैमरा दिए जाएंगे।
Samsung Galaxy Tab S6 (वाई-फाई ऑनली मॉडल) को मॉडल नंबर SM-T860 और एलटीई वेरिएंट को SM-T865 मॉडल नंबर के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा टैबलेट ग्रे, ब्लू और ब्राउन कलर ऑप्शन में पेश किए जा सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy Note 10 में नहीं होगा हेडफोन जैक, 7 अगस्त को धमाका करेगा ये फोन
वहीं, टैबलेट को सपोर्ट करने के लिए एक्सेसरीज भी दी जाएंगी। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं हो पाएया है कि सैमसंग Galaxy Tab S6 को कब तक मार्केट में पेश करेगी। वहीं, कंपनी द्वारा 7 अगस्त को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट का आयोजन किया जाना है। इस इवेंट में Galaxy Note 10 से पर्दा उठाया जाएगा।
हाल ही में सैमसंग इंडोनेशिया ऑफिशियल ट्विटक हैंडल पर गैलेक्सी नोट सीरीज को लेकर एक टीजर जारी किया था। हालांकि, इस टीजर में फोन से जुड़ी किसी खास स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी नहीं दी है।
अब तक इस स्मार्टफोन से जुड़ी कई लीक व जानकारी सामने आ चुकी है। वहीं, अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार सामने आए एक लीक में डिवाइस के हार्डवेयर डिजाइन से जुड़ा एक फीचर सामने आया है। वहीं, इसमें 3.5mm हेडफोन जैक नहीं होगा।


















