7,040mAh की बैटरी और डुअल रियर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy Tab S6

Join Us icon

Samsung Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10 Plus फोन से 7 अगस्त को ऑफिशियल तौर पर पर्दा उठाया जाएगा। वहीं, 7 अगस्त को होने वाले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट से पहले कंपनी ने अपने Galaxy Tab S6 को लॉन्च कर दिया है। काफी समय से इस टैब के लॉन्च को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। वहीं, हाल ही में कंपनी ने भी एक टीज़र ज़ारी कर गैलेक्सी टैब एस6 के डिजाइन की झलक जारी की थी।

यह टैबलेट डुअल रियर कैमरा सेटअप, मैगनेटिक सपोर्ट वाले कीबोर्ड और पिछले हिस्से पर चिपकने वाले एस पेन के साथ पेश किया गया है सैमसंग के आईटी और मोबाइल कम्युनिकेशंस डिवीजन के अध्यक्ष और सीईओ डीजे कोह ने कहा ” आज क्रिएटिव और पेशवर लोगों को अपने व्यस्त समय में काम आने वाले और ऑन-द-गो लाइफस्टाइल को पूरा करते हुए दमदार डिवाइस की आवश्यकता है।”
galaxy-tab-s6
कीमत

Galaxy Tab S6 को दो मॉडल्स में पेश किया गया है। इस डिवाइस के 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत $649 (लगभग 44,780 रुपए) और 8जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत $729 (लगभग 50,290 रुपए) है। इस टैबलेट को अमेरिका में 6 सितंबर से सेल के लिए पेश किया जाएगा। बता दें कि यह कीमत Wi-Fi only मॉडल की है। वहीं, LTE मॉड्लस को इस साल के अंत में पेश किया जाएगा।

स्पेसिफिकेशन्स

Tab S6 में 10.5-इंच का WQXGA सुपर ऐमोलेड डिसप्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 2560×1600 पिक्सल है। वहीं, यह 7एनएम क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 एसओसी से लैस है। डिवाइस में 6जीबी / 8जीबी रैम और 128जीबी / 256जीबी स्टोरेज दी गई है। इतना ही नहीं सैमसंग ने इस में गेम बूस्टर दिया है जो गेमिंग की परर्फोमेंस को बेहतर करता है।

फोटोग्राफी के लिए इस टैब में रियर पर डुअल कैमरा (13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल सेंसर) है। इसकी मदद से यूजर्स 4K वीडिय और प्लेबैक 8K वीडियो रिकॉर्ड कर सकती है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का सेंसर है।

कनेक्टिविटी फीचर्स के लिए इसमें वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0 और जीपीएस ऑप्शन हैं। वहीं, सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिसप्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं, पावर बैकअप के लिए इस टैब में 7,040mAh की बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here