
Samsung ने हाल ही में Galaxy Tab A 8.4 (2020) को लॉन्च किया था जो कि बड़ी बैटरी और शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ आया था। वहीं, अब साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग का नया टैब Galaxy Tab S6 Lite को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। लॉन्च से पहले इस टैबलेट को ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के साथ स्पॉट किया गया है।
हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसे लॉन्च नहीं किया है लेकिन रिपोर्ट के अनुसार यूजर्स इसकी प्री-बुकिंग कर सकते हैं। दरअसल, Slashleaks की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Samsung का अपकमिंग डिवाइस Galaxy Tab S6 Lite जर्मनी में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गया है और यूजर्स इसे Amazon पर प्री-बुक कर सकते हैं।
इसके अलावा Samsung Galaxy TAB S6 Lite के Wi-Fi-only वर्जन की कीमत और रेंडर्स सामने आए हैं। इन रेंडर्स को टेक वेबसाइट प्राइसबाबा पर इंडियन टिपस्टर ईशान अग्रवाल ने शेयर किया है। इस वेरिएंट की यूरोपियन मार्केट में कीमत लगभग 33,211 रुपए होगी।
अगर बात करें कीमत की तो अमेजन के अनुसार इस टैबलेट के LTE वर्जन की कीमत 430 Euros (लगभग 35,800 रुपए) है। जानकारी के अनुसार फिलहाल यह केवल जर्मनी में ही उपलब्ध कराया गया है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि इस हफ्ते कंपनी इस टैब को ऑफिशियल लॉन्च कर सकती है। इसे भी पढ़ें: 5000एमएएच बैटरी और 8.4 इंच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ Samsung Galaxy Tab A
स्पेसिफिकेशन्स
अमेजन की लिस्टिंग के अनुसार Samsung Galaxy Tab S6 Lite में 10.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है और यह एंडरॉयड 10 ओएस के साथ वन यूआई 2.0 कस्टम स्किन पर कार्य करेगा. साथ ही डिवाइस में 4GB रैम दी गई है। इस डिवाइस में यूजर्स को S Pen स्टायलस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इसमें AKG ट्यूनिंग और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ ड्यूल स्पीकर दिए गए हैं।
इसके अलावा टैबलेट में कंपनी Exynos 9611 SoC और 64GB स्टोरेज से लैस होगा। वहीं, डिवाइस की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढाई जा सकेगी। इतना ही नहीं Samsung Galaxy Tab S6 Lite में सिंगल 8MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा होगा। इसके अलाव पावर बैकअप के लिए फोन में 7,040mAh की बैटरी दी जाएगी।






















