
स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Samsung ने अपने सबसे बड़े इवेंट सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2021 (Samsung Galaxy Unpacked 2021) की इंडिया डेट का ऐलान कर दिया है। इस इवेंट को कोरोना संक्रमण के कारण 11 अगस्त को वर्चुअली तौर पर आयोजित किया जाएगा। भारत में यह इवेंट शाम 7.30 बजे होगा। कंपनी ने इस इवेंट से जुड़ा एक वीडियो टीजर भी जारी किया गया है, जिसमें गेट रेडी टू अनफोल्ड टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया है। आइए आगे आपको इस इवेंट में क्या और किस फीचर्स के साथ लॉन्च होगा इस बारे में जानकारी देते हैं।
इवेंट में लॉन्च होंगे ये डिवाइस
उम्मीद की जा रही है कि इस इवेंट में गैलेक्सी जेड फोल्ड 3, गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक इस इवेंट में लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा कंपनी इसी इवेंट में अपने नेक्सट जनरेशन गैलेक्सी बड्स और वॉच को पेश कर सकती है। इसे भी पढ़ें: लो बजट वाला Samsung Galaxy A12s का प्राइस और फीचर्स हुआ लीक, जानें क्या होगा खास
Samsung Galaxy Unpacked 2021
कंपनी द्वारा जारी किए गए वीडियो टीजर में 11 अगस्त की लॉन्च की तारीख के साथ-साथ गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 की इमेज को भी दिखाया गया है। इसके अलावा कैप्शन में फोल्डिंग फोन का भी पता चलता है, हालांकि, सैमसंग के आगामी वियर ओएस स्मार्टवॉच से संबंधित किसी भी चीज का उल्लेख नहीं है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस इवेंट में नए जनरेशन के फोल्डेबल फोन के साथ ही नए वॉच को भी पेश करेगी।
Galaxy Watch Active 4 और Galaxy Buds 2 हो सकते हैं लॉन्च
जैसा कि हमने बताया कि सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2021 इवेंट में Galaxy Watch Active 4 और Galaxy Buds 2 को लॉन्च कर सकता है। अपकमिंग गैलेक्सी वॉच एक्टिव 4 की बात करें तो यह स्मार्टवॉच 44mm और 40mm स्क्रीन साइज के साथ आएगी। इसके अलावा इस वॉच में हार्ट-रेट और SpO2 सेंसर से लेकर मैसेज-कॉल नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ Galaxy Buds 2 इयरबड्स को एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन फीचर सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Exclusive: Samsung Galaxy A22 5G का इंडिया प्राइस आया सामने, यह है कंपनी का सबसे सस्ता 5G फोन
Samsung Galaxy Z Fold 3
Samsung GalaxyZ Fold 3 फोन का डिजाइन कंपनी के पिछले साल लॉन्च किए Samsung GalaxyZ Fold 2 जैा ही है। सैमसंग का यह फोन तीन कलर ऑप्शन – ब्लैक, गोल्ड और ओलिव ग्रीन कलर में पेश किया जा सकता है। सैमसंग के इस फोन की आउटर डिस्प्ले 6.2-इंच का AMOLED पैनल होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और रेजलूशन FHD+ होगा। इसके साथ ही फोन में 7.5-इंच का फ्लैक्सीबल AMOLED डिस्प्ले पैनल होगा जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। सैमसंग का यह फोन Snapdragon 888 SoC, और S Pen सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है।
Samsung Galaxy Z Flip 3
Samsung GalaxyZ Flip 3 का डिजाइन भी काफी हद तक पिछले साल लॉन्च किए फ्लिप फोन की तरह है। हालांकि सैमसंग अपकमिंग फ्लिप फोन को डुअल टोन डिजाइन में पेश करेगा। सैमसंग का यह फोन चार कलर ऑप्शन – ब्लैक, गोल्ड, पर्पल और ओलिव ग्रीन में पेश किया जाएगा। सैमसंग के इस फोन में 6.7-इंच FHD+ फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 1.9-का आउटर डिस्प्ले दिया गया है। सैमसंग का यह फोन Snapdragon 888 SoC, के साथ 8GB तक रैम औ 128GB स्टोरेज के साथ साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है।



















